बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत का दूसरे गाने चाशनी का टीज़र रिलीज कर दिया गया है जिसमें सलमान खान अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम चाशनी है। इस गाने मे सलमान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और दोनों के बीच की कैमिस्ट्री को बेहद सराहा जा रहा है।
निर्देशक अली अब्बास के निर्देशन में बन रही फिल्म भारत का दूसरे गाने चाशनी का ट्रेलर आज रिलीज किया गया है जिसे दर्शकों के साथ साथ बॉलीवुड की सभी कलाकारों द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। चाशनी में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ एक दूसरे की बाहों में नजर आ रही हैं और इस गाने चाशनी में दोनों ही कलाकार बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं अभिनेत्री कटरीना कैफ चाशनी गाने में बेहद शानदार लग रही हैं।
कैटरीना कैफ ने गाने में लाल और हरे रंग का कपड़ा पहना है साथ ही उन्होंने सफेद रंग का एक और लहंगा पहना है जिस में वह अप्सरा लग रही है। माथे पर छोटी सी बिंदी बाल घुंघराले होठों पर हल्की मुस्कान उन्हें और निखार कर दिखा रही है। अब कैटरीना कैफ इतनी सुंदर लग रही हैं तो सोचिए सलमान खान कितने लाजवाब लग रहे होंगे। सलमान भी करीना को टक्कर देते हुए नजर आए। सलमान ने काले और सफेद रंग का सूट पहना है जिसमें वह एकदम हैंडसम लग रहे हैं। चाशनी गाना बेहद रोमांटिक है और इस रोमांटिक सॉन्ग में यह दोनों भी रोमैंस के सागर में डूबे हुए हैं।
आपको बता दें कि अली अब्बास की फिल्म भारत फिल्म का यह गाना दर्शकों के साथ साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सभी कलाकारों को भी बेहद पसंद आ रहा है और कुछ ही मिनटों में गाने के इस वीडियो में लाखों लाइक ओर कमेंट की लंबी कतारें जुड़ गई। दर्शकों को या इंतजार है कि कब इस गाने का पूरा वीडियो रिलीज किया जाएगा और वह चाशनी गाने को सुन सकेंगे।

