बहुत जल्द ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अपनी फिल्म विक्रम वेधा में नजर आने वाले है। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। जिसकी जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने फिल्म के सेट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए दी है। वहीं, ऋतिक ने लिखा कि-‘ शूटिंग पूरी होते ही मेरा दिमाग में इस सेट से जुड़ी सभी खुशनुमा यादें ताजा हो गई हैं।
खास बात फिल्म पर
एक्शन, रोमांच और कड़ी मेहनत….हमने ‘विक्रम वेधा’ फिल्म को आपके लिए खास बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। उत्साहित होने के साथ-साथ आज मैं थोड़ा नर्वस भी हूं .. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख करीब आती जाएगी वैसे-वैसे नर्वसनेस बढ़ती जाएगी।
इस फिल्म का है रीमेक
दरअसल, फिल्म विक्रम वेधा में सैफ विक्रम और ऋतिक वेधा के किरदार में नजर आने वाले है। वहीं, फिल्म में सैफ पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं ऋतिक गैंगस्टर का किरदार निभाते हुए दिखेंगे। गौरतलब है कि ‘विक्रम वेधा’ इसी नाम से 2017 में आई तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। फिल्म का डायरेक्शन ऑरिजनल फिल्म बनाने वाले पुष्कर-गायत्री ने ही किया है।
इस दिन होगी रिलीज
जहां ऑरिजनल तमिल फिल्म में आर माधवन और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म विक्रम-बेताल की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित होगी। जिसमें एक चालाक गैंगस्टर हर बार एक पुलिसवाले से बचकर भाग निकलता है। इस तरह इस फिल्म में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को एक साथ देखना दिलचस्प दिखाई पड़ेगा। विक्रम वेधा’ को नीरज पांडे द्वारा रिलायंस एंटरटेनमेंट और वाई नॉट स्टूडियोज के सहयोग से उनकी कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के तहत बनाया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने जा रही है।

