इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अपनी फिल्मी करियर से ज़्यादा सोशल वेल्फेयर के लिए ज़्यादा चर्चा में हैं। इस कोरोना चक्र में हर एक की आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई है। और जहां गरीब परिवारों, प्रवासी मजदूरों और अन्य दुख दाइयों की बात करें तो उनकी स्थिति सोचने में भी दिल लरज़ जाए। लेकिन सोनू सूद इन लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं। कोरोना काल में इस सुपरहीरो ने लतादाद लोगों की ओर मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। और अब सोनू सूद हेल्पलाइन में बच्चों के मुस्तकबिल का भी इंतज़ाम हो गया है।
प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने से लेकर उनकी रोज़ी रोटी के इंतजाम करने तक सोनू ने कई नेक कदम उठाएं। साथ ही अन्य गरीब परिवारों के घर भी रोज़गार पहुंचाने का लगातार प्रयास किया। और अब बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के लिए इन्होंने स्कॉलरशिप सेवा जारी की है।
सोनू सूद हेल्पलाइन में स्कॉलरशिप सेवा उनकी मां के नाम से
कहा जा रहा है कि अभिनेता ने इस स्कॉलरशिप सेवा को अपनी मां के नाम से शुरू की है। एक्टर द्वारा किए गए ट्वीट में लिखा है कि, , ‘हमारा भविष्य हमारी काबिलियत और मेहनत तय करेगी! हम कहां से हैं, हमारी आर्थिक स्थिति का इस से कोई सम्बन्ध नहीं। मेरी एक कोशिश इस तरफ-स्कूल के बाद की पढ़ाई के लिए फुल स्कॉलरशिप…ताकि आप आगे बढ़ें और देश की तरक्की में योगदान दें। Email करें scholarships@sonusood.me।’
इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने स्कॉलरशिप सेवा की घोषणा करते हुए एक पोस्टर साझा किया है और लिखा है कि, ‘हिंदुस्तान बढ़ेगा तभी, जब पढ़ेंगे सही! उच्च शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप को लॉन्च कर रहे हैं। मुझे विश्वास है, वित्तीय चुनौतियां किसी को लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती। आपकी एंट्री scholarships@sonusood.me पर भेजें और मैं आप तक पहुंच जाउंगा।’
इन विषयों के लिए मिल सकेगी स्कॉलरशिप की मदद
बता दें कि यह यह स्कॉलरशिप मेडिसिन, इंजिनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, साइबर सिक्योरिटी, डाटा साइन्स, फैशन, जर्नलिज्म और बिजनेस स्टडीज जैसे कई कोर्स के लिए होगी। साथ ही स्कॉलरशिप सेवा संबंधित कुछ शर्तें भी हैं जिसके आधार पर सोनू सूद द्वारा बच्चों की मदद की जाएगा।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.