काफी समय से फ़ेसबुक कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए एक नए फीचर ‘कैंपस’ पर काम कर रहा है। जिसे अब आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फीचर की सहायता से कॉलेज स्टूडेंट्स अपने कैंपस में होने वाले इवेंट्स व अन्य जानकारियां को साझा कर सकेंगे। साथ ही इससे छात्र एक दूसरे से आसानी से जुड़ सकेंगे और इंटरेक्शन स्तर पर कोई कठिनाई नहीं आ सकेगी।
कंपनी के इस खास फीचर में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए कई सुिधाओं का प्रबंधन किया गया है। हालांकि अभी सिर्फ यूएस में ही इस फीचर को रोलाउट किया गया है। जल्द ही अन्य देशों में भी इस फीचर को उपलब्ध कराया जाएगा।
फ़ेसबुक कैंपस फीचर का ऐलान करते हुए कंपनी ने कहा है कि, ‘कॉलेज एक ऐसा स्थान है जो छात्रों को अपने क्लासमेट से जुड़ने में मदद करता है। साथ ही आपकी कॉलेज कम्यूनिटी के भीतर होने वाले कंवर्सेशन को आसानी से फाइंड करता है।’ ‘लेकिन इस साल देश भर के छात्रों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि कुछ कैम्पस आंशिक या पूर्णकालिक रिमोट लर्निंग में स्थानांतरित हो गए हैं, इसलिए कॉलेज लाइफ से जुड़े रहने का तरीका खोजना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’
कंपनी के अनुसार कॉलेज नए दोस्त बनाने के लिए, समान रुचियों वाले लोगों को खोजने और कनेक्ट करने के नए अवसरों की खोज करने के लिए के लिए एक अच्छी जगह है। शुरुआती दिनों में, फेसबुक केवल एक कॉलेज नेटवर्क हुआ करता था, लेकिन अब हम छात्रों और कॉलेज के रिश्तों को बेहतर बनाने और बनाए रखने में मदद करने के लिए Facebook Campus सेक्शन को लेकर आए हैं।
इस तरह काम करता है यह फीचर
अगर आप अपने कॉलेज के दिनों को याद कर रहे हैं तो आप फ़ेसबुक कैंपस के माध्यम से अपने कैंपस के लोगों से आसानी से जुड़ सकते हैं। इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपनी .edu मेल एड्रेस और ग्रेजुएशन ईयर प्रोवाइड कराना होगा। फिर स्टूडेंट्स को कैंपस सेक्शन के लिए अपनी एक नई प्रोफ़ाइल बनानी होगी। जिसमें यूजर को अपनी प्रोफाइल फोटो लगा सकते हैं। इसके बाद स्टूडेंट को अपनी क्लास डिटेल्स और घर का एड्रेस शेयर करना होगा।
इन सुविधाओं से लैस है यह फीचर
इस फीचर में स्टूडेंट्स को प्राइवेसी का खास ध्यान रखने को कहा गया है। कैंपस से जुड़ी खबरों को ही इसमें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा अपको यहां कैंपस डायरेक्टरी मिलेगी जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों व क्लासमेट्स इवेंट्स व सेमिनार आदि की जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसमें आप चैटिंग भी कर सकेंगे।
अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.