मज़दूरों के खातिर बसों का इंतज़ाम कर रहे सोनू सूद से प्रभावित हुए ये मशहूर अभिनेता, पढ़िए पूरी ख़बर

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इस मुश्किल हालात में मज़दूरों के लिए एक वेल वीशर के तरह नज़र आ रहे हैं। अपको बता दें कि, इस नेक दिल अभिनेता ने मज़दूरों के खातिर कई बसों का इंतज़ाम किया है, जिससे कि प्रवासी श्रमिक अपने अपने घर सही सलामत लौट सकें। इस बात से प्रसन्न हुए बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने शनिवार को सोनू की प्रशंसा की है।

यही नहीं, इस बात पर खुशी ज़ाहिर करते हुए राजकुमार ने सुपरहीरो के रूप में सोनू सूद की एक फोटो शेयर की। जिसमें सोनू यात्रियों से भरी एक बस को धक्का देते नज़र आ रहे हैं और साथ ही यह भी लिखा कि, ‘अगर हीरो बनना है तो सोनू सर जैसा बनो।’

सोनू सूद

मज़दूरों के खातिर और क्या क्या किया

अपको बता दें, प्रवासी श्रमिकों के घर लौटने की बात पर सोनू सूद का कहना है कि, वह कोरोनो वायरस लॉकडाउन के बीच प्रवासियों को घर भेजना जारी रखेंगे। नेक दिल रखने वाले इस बॉलीवुड कलाकार ने प्रवासियों के लिए परिवहन सुविधाओं के अलावा पंजाब में स्वास्थ्यकर्मियों को 1500 से अधिक पीपीई किट भी दान किए हैं।    यही नहीं, इन्होंने अपने मुंबई के होटल को पैरामेडिक्स के आवास के लिए भी उपलब्ध कराया। इसके अलावा उन्होंने रमजान के दौरान भिवंडी में हजारों वंचितों को भोजन भी कराया है। कर्नाटक के बाद सोनू सूद द्वारा यूपी के श्रमिकों के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई।

इस रियल हीरो के फ़िल्म करियर की बात करें तो यह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में जाने जाते हैं। इन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। जैसे कि, सलमान खान की मशहूर फ़िल्म दबंग में इन्होंने छेदी सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में इनके अलावा सुपरस्टार सलमान खान मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएं हैं।

सोनू ने फिल्म ‘हैप्पी न्यू इयर’ में भी काफी अच्छा अभिनय किया है। इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण की अहम भूमिका थीं।

कसरत के लिए उठा लिया घर का फर्नीचर

अपको बता दें, सुपरहीरो के नाम से जाने जा रहे सोनू को अपनी फिटनेस से काफी प्रेम है। इसलिए इन्हें ग्रेट फिटनेस के लिए भी जाना जाता है। वह जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आते हैं हाल ही में उन्होंने घर के फर्नीचर को ही जिम का सामान बना दिया था और उससे कसरत भी करना शुरू कर दिया था। कहा जाता है कि, यह शक्तिशाली एक्टर बॉलीवुड के सबसे फिट कलाकारों में से एक हैं।

सोनू बने रियल हीरो

इन्होंने अब तक कई लोगों को उनके घर तक पहुंचने में सहायता की है। इस बात से इनके फैंस और भी तेज़ी से बढ़ रहे हैं। वहीं, राजकुमार राव जैसे और भी कई बॉलीवुड स्टार्स इनके नेक दिल के कायल हो चुके हैं। यकीनन मज़दूरों के दिलों में इन्होंने अपनी खास जगह बना ली है।

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER