रांझणा गर्ल बॉलीवुड की टॉप हीरोइन में से एक है| इनकी करियर की शुरुवात सावरिया फिल्म से हुई थी | आपको बता दे की हम अनिल कपूर की लाड़ली Sonam Kapoor की बात कर रहे है| आज सोनम का 34 वां बर्थडे है | तो क्यों न उनके फैंस को उनके करियर से जुडी कुछ बाते बता दे|
शुरू करते है की कौन सी पहेली फिल्म से इन्होने ने बॉलीवुड में कदम रखा | साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सावरिया’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाली सोनम आज अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं| करीब 12 साल के अपने फिल्मी करियर में सोनम कई ऐसी फिल्म दे चुकी हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आईं| हालांकि इस दौरान सोनम की कई फिल्में ऐसी भी रहीं, जो दर्शकों पर कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाईं|
आज Sonam Kapoor के इस खास दिन पर हम आपको उनके करियर की उन चुनिंदा पांच फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनमें सोनम ने अपने एक्टिंग के दम पे लोगो का दिल जित लिया है|
रांझणा’
सोनम कपूर के करियर की सबसे पहली हिट्स में से एक आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रांझणा’ उनके फैंस को आज भी पसंद आती है| इस फिल्म में सोनम कपूर के किरदार ज़ोया हैदर को साफी सराहा गया था| सोनम ने फिल्म में अपने बेहतरीन अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था| इसमें सोनम के साथ साउथ के स्टार धनुष नज़र आए थे| इस फिल्म के बाद से सोनम को रांझणा गर्ल के नाम से भी जनना जाने लगा |
‘पैडमैन’
बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ पैडमैन बनायीं| इस फिल्म में सोनम कपूर ने एक मैनेजमेंट स्टूडेंट का किरदार अदा किया था| पिछले साल २०१८ में रिलीज़ हुई इस फिल्म में भले ही सोनम का रोल छोटा था, लेकिन उन्होंने अपने दमदार अभिनय से खुद को साबित किया| इस फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया था|
‘नीरजा’
नीरजा इनकी बेस्ट फिल्म में से एक है| इस फिल्म में Sonam Kapoor ने शानदार एक्टिंग की है | इस फिल्म के लिए सोनम कपूर को कई बड़े अवॉर्ड से नवाज़ा गया| यह फिल्म तीन साल पहले 2016 में रिलीज़ हुई ‘नीरजा’ को समीक्षकों ने खूब सराहा था| इसमें सोनम ने 22 साल की एयर होस्टेस नीरजा भनोट का किरदार निभाया था| ये 1986 में हैक हुए हवाइ जहाज़ पैन एएम फ्लाइट 73 पर आधारित थी| हैकिंग के दौरान नीरजा भनोट ने अपनी सूझबूझ से जहाज़ में मौजूद लोगों की जान बचाई थी|
‘वीरे दी वेडिंग’ मूवी
पिछले साल आई शशांक घोष की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में कई अभिनेत्रियों के होने के बावजूद सोनम कपूर फिल्म में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही थीं| इस फिल्म में उन्होंने एक वकील का किदार निभाया था| इसमें करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नज़र आईं थीं| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था|
‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’
इस फिल्म में Sonam Kapoor ने एक लेस्बियन लड़की का किरदार निभाया था| ये सोनम के करियर की यादगार फिल्मों में से एक मानी जाती है| इस फिल्म में पिता अनिल कपूर भी नज़र आए थे|
Entertainment की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.



