होठों के कालेपन को दूर करने के कुछ आसान घरेलू उपाय !

होठों के कालेपन को

नरम और गुलाबी होंठ न केवल सुंदरता को दिखाते हैं, बल्कि यह आपके होठों के स्वस्थ को भी दर्शाते हैं। लौ ब्लड सर्कुलेशन , तनाव, ड्रग्स, धूम्रपान और बहुत सारे अलग अलग कारणों से होंठ काले पड़ जाते हैं। होठों के कालेपन को दूर करने के कई मेडिसिनल उपाय मौजूद हैं लेकिन इनके कारण आपको साइड इफ़ेक्ट भी हो सकता हैं। आज हम आपको कुछ शानदार घरेलु उपायों के बारे में बताएँगे जिनकी मदद से आप काले होंठों से छुटकारा पा सकते हैं।

होठों के कालेपन को दूर करेने के लिए आज़माएँ ये तरीके

शहद और चीनी का स्क्रब

चीनी का स्क्रब एक्सफोलिएशन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है । आपको बस 1 बड़े चम्मच शहद में 1 चम्मच चीनी मिलानी है। अब इस मिक्सचर को अपने होंठों पे लगाकर 1 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते में 2 या 3 बार दोहराये ।

होठों के कालेपन को

अनार के बीज और दूध

अनार काले होठों को हल्का करने में मदद करता है । इसके लिए आपको एक मुट्ठी अनार दाने लेना है और उसे पीस लेना है। अब इस पिसे हुए दाने में थोड़ा सा दूध मिलाएं और इस मिश्रण को अपने होंठों पर 15 मिनट के लिए लगाएं। इसे लगभग एक महीने तक लगातार दोहराएं।

चुकंदर का रस

चुकंदर आपके होठों के कालेपन को साफ करने में मदद करता है। आपको 1 चम्मच शहद में थोड़ा सा चुकन्दर का रस मिलाना है। अब इस पेस्ट को अपने होठों पर लगाएं और हलकी मालिश करे। इसे रात भर लगा रहने दें।

होठों के कालेपन को

नींबू और चीनी

नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है और चीनी डेड स्किन सेल्स को बाहर निकालने में मदद करती है। आपको बस नींबू का एक टुकड़ा काट कर उस पर चीनी छिडकनी है। अब अपने होंठों पर नींबू और चीनी से स्क्रब करें। इसके बाद कॉटन से अपने होटो को साफ़ करले और फिर पानी से धो ले ।

 

हमने आपको होठों के कालेपन को दूर करने के कुछ आसान और शानदार तरीको के बारे में बताया है। आप इन उपायों का उपयोग कर के काले होंठों से निजात पा सकते हैं।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER