बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे को पिछले साल जुलाई में हाई ग्रेड कैंसर की बीमारी का पता चला था। सोनाली को जैसे ही इस बीमारी की खबर मिली वैसी ही वह अमेरिका अपना इलाज करवाने चली गई थी।
सोनाली ने अपने कैंसर के इलाज के दौरान अपने फैंस के साथ हर वो लम्हा शेयर किया, जिसका वह सामना कर रही थीं। उन्होंने अपनी इस यात्रा को कई पड़ावों में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है।
हाल ही में सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने 20 इंच के घाव के साथ नज़र आ रही हैं जो उन्हें कैंसर सर्जरी से हुआ है। उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, “यह आइडिया बेहद अविश्वसनीय था। सर पर कोई बाल नहीं और ना ही कोई मेकअप, इसके अलावा सीने पर इतना बड़ा घाव।
वोग इंडिया जैसी फैशन मैगजीन के लिए यह एक पारंपरिक और साधारण नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अब सामान्य बात हो चुकी है। जाहिर है, यह मेरे लिए आसान नहीं था और मैं काफी इनसिक्योर भी थी लेकिन प्रिया तन्ना और अनाएता श्रॉफ अदजानिया के साथ बात करने के बाद मैं इस शूट के लिए तैयार हो पाई थी।
“सोनाली का कॉन्फिडेंस हर किसी को प्रेरित कर रहा है। सोनाली ने कहा कि अब तो वो अपने बालों को मिस भी नहीं करतीं। विग पहनना, कैप लगाना या स्कार्फ कैरी करना उन्हें बहुत ही भद्दा लगता है। सोनाली ने कहा कि मैं जानती थीं कि अब उन्हें बॉल्ड होना होगा और अब उन्हें अपनी तस्वीर सबके साथ सोशल मीडिया पर शेयर करनी होगी।
वो इंडिया ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोनाली की कुछ और तस्वीरें शेयर की. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने सोनाली का ही एक बयान लिखा. वोग ने लिखा, अपने सिर पर हाथ फिराते हुए सोनाली बेंद्रे ने कहा कि मैं अब अपने इस नए अवतार के साथ सहज हूं, मैं तो उन्हें (सिर के बाल) मिस भी नहीं करती .
बॉलीवुड से जुड़ी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर.