गूगल डूडल बना कर दिया गया स्वर्गवासी गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया को सम्मान।

ओल्गा लैडिज़ेनस्काया
सात मार्च को ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की 97वीं जन्मदिन की सालगिरह होती है। गूगल ने डूडल के जरिए ओल्गा लैडिज़ेनस्काया को सम्मान दिया है।
ओल्गा लैडिज़ेनस्काया रूस की महान गणितज्ञों में आती हैं।अवकल समीकरण और फ्लुइड डायनमिक्स के छेत्र में अहम योग्यदान दिया था। गूगल तस्वीर डूडल में लगाकर ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के जन्मदिन को मना रहा है। फोटो के नीचे अवकल समीकरण दिया है। जो उनके लिए सच्ची और अच्छी श्रद्धांजलि मालूम पड़ रही है।
उनको शुरुआती जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा था। पिता के स्वर्गवास के बाद उनको काफी नफरत का सामना करना पड़ा उसके बाद भी वें हार नहीं मानी और अपनी पहचान बनाकर दुनिया को अपनी काबिलियत साबित कर दी।
ओल्गा लैडिज़ेनस्काया का जन्म सात मार्च सन 1922 को रूस के कोलोग्रिव नामक कस्बे में हुआ था। उनके पिता गणित के अध्यापक हुआ करते थे। उनके पिता उनको गणित पढ़ाया करते थे जिससे उनकी रुची गणित में बढ़ने लगी। सन 1937 में उनके पिता को सोवियत संघ की एक संस्था ने गिरफ्तार करते हुए हत्या करार दी गई। लोगों के लिए उनके पिता एक गुनहगार बन चुके थे। ऐसे में उन्हें लोगों की नफरत का सामना भी करना पड़ा। इस वजह से उनका दाखिला कहीं नहीं हो पा रहा था।
अपने पिता की मौत के बाद उन्हें उच्च शिक्षा के लिए लेनिनगार्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना था परन्तु ओल्गा लैडिज़ेनस्काया को दाखिला नहीं दिया गया। फिर उन्होंने मॉस्को यूनिवर्सिटी से स्नातक की उपाधि हासिल की एवं लेनिनग्राद स्टेट यूनिवर्सिटी और मॉस्को स्टेट से सन 1953 में डॉक्टरेट की डिग्री भी हासिल करी।
पढ़ाई पूरी करने के बाद ओल्गा लैडिज़ेनस्काया ने बच्चो को पढ़ाना शुरू कर दिया। लेनिनग्राद यूनिवर्सिटी में बच्चों को पड़ाया। सन 1959 में सेंट पीटर्सबर्ग की गणित की सोसायटी की सदस्य भी बनीं थी। सन 1990 में पीटर्सबर्ग की  गणित की सोसायटी का अध्यक्ष बना दिया गया।
ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के इक्वेशंस की मदद से ओशियनोग्रफी, एयरोडायनमिक्स और मौसम के पूर्वानुमान में मदद भी मिलती है। गूगल ने डूडल में फोटो के साथ उसी इक्वेशन और फ्लुइड डायनमिक्स को भी दर्शाया है। उन्होंने नेवियर-स्टोक्स समीकरण को फाइनाइट डिफरेंस मेथड से सॉल्व एवं प्रूव करने वाली ओल्गा पहली व्यक्ति हैं।
गणित और फ्लुइड डायनमिक्स में योग्यदान के लिए उन्हें सन 2002 में लोमोनोसोव गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। बारह जनवरी सन 2004 को ओल्गा लैडिज़ेनस्काया का निधन हो गया था।
देश विदेश से जुड़ी मजेदार और लेटेस्ट खबरें सिर्फ Youth Express पर.
Summary
 गूगल ने बनाया  स्वर्गवासी गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के लिए डूडल - Youth Express
Article Name
गूगल ने बनाया स्वर्गवासी गणितज्ञ ओल्गा लैडिज़ेनस्काया के लिए डूडल - Youth Express
Description
सात मार्च को ओल्गा लैडिज़ेनस्काया की 97वीं जन्मदिन की सालगिरह होती है। गूगल ने डूडल के जरिए ओल्गा लैडिज़ेनस्काया को सम्मान दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Kumar Parth

Author, Writer, Poet

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER