हम देखते है कि अक्सर लोग सुबह के नाश्ते में कुछ नया खाने के बारे में सोचते है। जहां वह रोज ब्रेड खाकर बोर हो जाते है। वहीं, आज हम बात करने जा रहे है एक ऐसी डिश की जो ब्रेड से आप घर पर बना सकते है। हम बात करने जा रहे है ब्रेड के ढोकले की जिसे आप नाश्ता में स्नैक्स रूप में बना सकते है। तो आप भी इस रेसिपी के द्वारा स्नैक्स रूप में ब्रेड के ढोकले बना सकते है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।
सामग्री
- 8 टुकड़े ब्रेड
- 5 हर मिर्च
- 2 करि पत्ता
- 1/4 कटोरी दही
- 1 चम्मच राई
- चुटकी भर हींग
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 चम्मच नमक
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच टमाटर सॉस
- पानी
यह है बनाने की विधि
ब्रेड ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल ले एक साथ रखे हुए टुकड़ो को काट ले।अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करे इसमें चुटकी भर हींग,1 चम्मच राई, 5 करि पत्ता डाले और कुछ हरी मिर्च डालकर इसे धीमी आंच पर ब्राउन होने तक पका ले।
कुछ देर पकने दे आंच पर
अब इसके बाद ब्रेड के टुकड़ो को डालकर कुछ देर तक हल्की आंच पर पकने दे। अब इसमें 1 चम्मच नमक,1/4 चम्मच हल्दी को कढ़ाई में डाल दे।अब एक चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर कुछ देर तक ढ़कन लगाकर ब्रेड को पका ले और जब तक पकाये तब तक वह सॉफ्ट नहीं हो जाए जब ये सॉफ्ट हो जाए तो गेंस बंद कर दे। अब एक प्लेट में दही और सॉस डाले और गरमा गर्म ढोकला सर्व करे। ये गर्मागर्म ढोकला काफी टेस्टी लगेगा। इसे सभी लोग पसंद करेंगे। जो खाने में हल्का भी होता है।