सामग्री
- बेसन -1 कटोरी
- प्याज कटा -1/2 कप
- टमाटर कटा -1/2 कप
- शिमला मिर्च कटी -1/2 कप
- गाजर कद्दूकस -1/2 कप
- मत्र -1/2 कप
- चीज – 1 क्यूब
- लाला मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- काली मिर्च -1/2 चम्मच
- अजवाइन -1/4 चम्मच
- तेल जरूरतानुसार
- नमक -स्वादानुसार
इस विधि से बनाएं
वेजिटेबल चीज बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च को बारीक़ बारीक़ काट ले। अब इसके बाद गाजर को कद्दूकस करने के बाद मटर दोनों को दरदरा पीस ले। अब एक मिक्सिंग बाउल ले और उसमे एक कटोरी बेसन डाल दे। इसके बाद बेसन में लाला मिर्च पाउडर अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला दे। अब इस मिश्रण को बारीक़ कटा प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर डालकर मिलाए और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए बेसन और वेजिटेबल का घोल बना ले। ध्यान रखे की बेसन के चीले जैसा ही घोल बने जिससे घोल में गांठ नहीं पड़े।
सुनहरा होने तक सेकें
अब इसके बाद एक नॉनस्टिक पेन या तवा लेकर उसे मीडियम गैस पर गर्म करने के लिए रख दे। जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा तेल लगाकर चारो और फैला दे। अब एक कटोरी में बेसन चीले का घोल लेकर तवे के बिच में डालकर गोलाकार फैलाए। इसे तब तक पलट पलटकर देके जब तक की दोनों और से चीले का कलर सुनहरा भूरा नहीं हो जाए। अब चीला अच्छी तरह से सिक जाए तो ऊपर से चीज कद्दूकस कर डाले और इसे तब तक पकाये जब तकचीज पिघल नहीं जाए। अब चीला फॉल्ट कर एक प्लेट में उतार ले। इसी तरह सभी वेजिटेबल चीज तैयार कर ले। अब नाश्ते के लिए टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल चीज को चटनी के साथ सर्व करे। जो नाश्ते में एक अलग ही स्वाद देगा।