Tik-tok ने लांच किया स्मार्टफोन, ये है ख़ास फ़ीचर

Smartisan Jianguo Pro 3

टिकटॉक एप्प लोगो  के बिच बड़ा ही प्रचलित है. अब यह एप्प फेसबुक का राइवल बन गया है. टिकटॉक एप्प चीनी इंटरनेट कंपनी ByteDance का है. अब इसी कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. ये हाई एंड स्मार्टफोन है और इसे कंपनी ने Smartisan ब्रांड के तहत लॉन्च किया है. टिकटॉक  के इस नए स्मार्टफोन का नाम Smartisan Jianguo Pro 3 रखा गया है. तो आज आपको हम इस फ़ोन से जुडी जानकारी देने और इसके कीमत और फीचर्स से आपको रूबरू करवाएंगे।

 

Smartisan Jianguo Pro 3

Smartisan Jianguo Pro 3 के फीचर्स और कीमत

Tiktok के अपने  वीडियो एप्प से लोगो को खूब लुभाया है. लेकिन अब देखने वाली बात यह है की  लोगो को tiktok का फ़ोन कितना पसद आता है. वैसे अगर स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इसमें Qualcomm का फ्लैगशिप प्रोसेसर – Qualcomm Snapdragon 855 Plus दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. साथ ही  6.39 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और ये एचडी प्लस है. फोन में चार रियर कैमरे हैं और सेल्फी के लिए सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Smartisan Jianguo Pro 3 फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. जिसका   प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है और ये Sony IMX586 सेंसर है. दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का है और ये वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का और ये टेलीफोटो है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो डेडिकेटेड है मैक्रो शॉट्स के लिए

इस स्मार्टफोन में बेजल लेस डिस्प्ले दी गई है और फ्रंट में टियर ड्रॉप नॉच दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी है और इसमें 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है. बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज है, दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB रैम दिया गया है और तीसरा वेरिएंट 12GB रैम के साथ 256GB मेमोरी दी गई है.

वही, अगर हम Smartisan Jianguo Pro 3 के कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआत RMB 2899  यानि लगभग 29,000 रुपये से  शुरू है. फिलहाल, ये साफ नहीं है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं.

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर 

Summary
 टिकटॉक ने लांच किया Smartisan Jianguo Pro 3 स्मार्टफोन-Youth Express
Article Name
टिकटॉक ने लांच किया Smartisan Jianguo Pro 3 स्मार्टफोन-Youth Express
Description
tiktok के अपने  वीडियो एप्प से लोगो को खूब लुभाया है. लेकिन अब देखने वाली बात यह है की  लोगो को tiktok का Smartisan Jianguo Pro 3 फ़ोन कितना पसद आता है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER