Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट वॉच, जाने क्या है फ़ीचर

mi watch

Xiaomi कंपनी अपने मार्केट को लगातार बढ़ा  रही है और इसी क्रम में कंपनी ने अपना स्मार्ट वॉच लांच किया है. इस वाच का नाम Mi Watch है. यह MI कंपनी की तरफ से लॉन्च की गई पहली स्मार्ट वॉच है. इसे चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान पेश किया गया है. इसी इवेंट में कंपनी ने Mi CC9 Pro और Mi TV 5, Mi TV 5 Pro सीरीज भी लॉन्च की गई है. तो चलिए बता दे आखिर क्यों  यह स्मार्टवॉच अलग है बाकि साधारण घड़ी से.

smart Mi Watch

Mi Watch के कीमत और ख़ासिताय

मी  वॉच की शुरुआती कीमत 1299 युआन यानि लगभग 13000 रुपये है. इसे कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है. टॉप मॉडल का नाम Xiaomi Watch Privilege Edition है. इसमें 4-कर्व्ड सफायर ग्लास दिया गया है. बॉडी स्टेनलेस स्टील की है और सेरेमिक बैक कवर दिया गया है. स्ट्रैप भी स्टेनलेस स्टील का है. Mi Watch के टॉप मॉडल की कीमत 1999 युआन लगभग 20000 रुपये है.

कंपनी ने Mi Watch का डिज़ाइन एप्पल स्मार्टवॉच से इंस्पायर हो कर बनाया है. इसकी स्क्रीन स्क्वॉयर शेप की है और इसमें 3D सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है. इसमें रोटेटिंग बटन दिया गया है जिसे Apple Watch में क्राउन भी कहा जाता है. इसे आम तौर पर स्क्रॉल करने के लिए यूज किया जाता है. Mi Watch में eSIM का सपोर्ट दिया गया है.

3 तरह के कपल्स में कही आपकी जोड़ी भी तो नहीं शामिल

अगर इसके  फ़ीचर की बात करे को Mi Watch में 1.78 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जो 326ppi की है. इसकी बैटरी 570mAh की है. कंपनी ने दावा किया है कि सिंगल चार्ज में ये काफी बैटरी बैकअप देती है. इस स्मार्ट वॉच में जीपीएस, वाईफाई और एनएफसी का सपोर्ट दिया गया है. कंपनी ने कहा है कि Mi Watch के चीनी वेरिएंट में MIUI वॉच सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, लेकिन इसके ग्लोबल वेरिएंट में Google Wear OS दिया जाएगा.

इसके अलावा इसमें आपको नोटिफिकेशन्स भी मिलेंगे. इससे आप कॉल, मैसेज और ईमेल का रिप्लाई आप वॉच से ही कर सकते हैं. वॉच में म्यूजिक का भी सपोर्ट दिया गया है. Mi Watch वॉटर प्रूफ है और इसे पहन कर आप स्विमिंग भी कर सकते हैं. हालांकि, भारत में यह स्मार्ट वॉच कब लॉन्च होगी इसके बारे में फिलहाल कंपनी ने कुछ भी नहीं कहा है.

 

 

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबर Youth Express पर. 

Summary
Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट Mi Watch, जाने क्या है फ़ीचर-Youth Express
Article Name
Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट Mi Watch, जाने क्या है फ़ीचर-Youth Express
Description
Mi Watch का डिज़ाइन एप्पल स्मार्टवॉच से इंस्पायर हो कर बनाया है. इसकी स्क्रीन स्क्वॉयर शेप की है और इसमें 3D सफायर ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER