क्या आपको लगता है कि आप वजन बढ़ा रहे हैं? और आप आप कम नींद लेने वालों में से एक हैं? या काम की वजह से आपको भरपूर नींद नहीं मिल पा रही है। वैसे, अगर ऐसा कुछ है तो आपके लिए बुरी खबर है, एक नए अध्यन्न ने अनुसार अगर बात की जाए तो नींद का पूरा ना होना और वज़न बढ़ना आपस में संबंध रखता हैं,और यही आपके मोटापे की वजह भी हो सकती है। अगर चार रातों से लगातार आपको कम नींद मिल रही है तो, इस कारण से आपका वजन बढ़ सकता है। लिपिड रिसर्च जर्नल में हाल ही में प्रकाशित एक अध्ययन ने ये बातें साबित कर दी हैं।
मोटापे से मुक्त होना चाहते हैं तो अपनाएं ये योगासन
आपके मोटापे की वजह है नींद कम लेना
अध्ययन से पता चला है कि अपर्याप्त नींद कुछ मामलों में दिल की बीमारियों, मोटापा, मधुमेह और यहां तक कि कैंसर का खतरा बढ़ा सकती है। अध्ययन का संचालन करने के लिए, शोधकर्ताओं ने 15 स्वस्थ पुरुषों को जो की 20 साल के थे, उन्हें नामांकित किया। पहले सप्ताह के लिए इन पुरुषों को ठीक से खाने के लिए कहा गया और हर रात 10 घंटे सोने के लिए कहा गया।
फिर अगले 10 दिनों के लिए, उन्हें पेन स्टेट में क्लिनिकल रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया जहाँ उनका परीक्षण क्या गया। अब यहाँ इन लोगों को, इस केंद्र में मिर्च और पास्ता के उच्च वसा वाले और उच्च कैलोरी वाले भोजन दिए गए थे और हर रात 5 घंटे से अधिक नहीं सोने के लिए कहा गया था।
चार रातों के बाद, जब इन पुरुषों पर रक्त परीक्षण किया गया था। परिणामों से पता चला कि नींद की कमी से शरीर में इंसुलिन का उच्च स्तर होता है।
मोटापे को कम करना है तो लें फिजियोथेरेपी की मदद
इंसुलिन चीनी (ग्लूकोज) का उपयोग भोजन (कार्बोहाइड्रेट) से करते हैं जो आप अपने शरीर को ऊर्जा देने के लिए खाते हैं। तो, चूंकि शरीर में इंसुलिन का उच्च स्तर होता है, इसलिए भोजन में वसा या लिपिड का सेवन अधिक तेज़ी से किया जाता है, जिससे अंततः वजन बढ़ता है।
बस इतना ही नहीं, अध्ययन ने यह भी साबित किया है कि जब आप नींद से वंचित होते हैं, तो भोजन भी अच्छी तरह से आराम की स्थिति में भी आपके पेट को भरा हुआ महसूस नहीं करता है जिसकी वजह से आप ओवरईटिंग का शिकार हो जाते हैं।
देश कर दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




