घर पर बैठे-बैठे ऐसे रखे खुद को फिट, जानिये इसके बारे में

घर पर बैठे-बैठे ऐसे रखे खुद को फिट, जानिये इसके बारे में

फिट रहने के लिए आपको सिर्फ अपने खान-पान ही नहीं बल्कि अपने पूरे लाइफस्टाइल का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। हालांकि कुछ लोग जिम जाकर अपनी फिटनेस को मेंटेन रखते हैं, लेकिन कुछ लोग जिम जाने में भी आलस करते हैं।वहीं, कुछ लोगों के पास जिम जाने का समय ही नहीं होता है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर बोठे कैसे खुद को फिट रख सकते हैं। चलिए जान लेते हैं…

बिना जिम जाए इस तरह रहे फिट

1. ज्यादा से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ें

अगर आप भी बिना जिम जाए फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए आप सीढ़ियां चढ़-उतर सकत हैं। दरअसल, दिन भर में जमा हुई कैलोरी को जलाने के लिए ये सबसे आसान तरीका होता है। इससके आपके पैरों को तो फायदा मिलता ही है। साथ ही ये पूरी शरीर के लिए बेहतर होता है। इसके करने से जोड़ो पर भी तनाव नहीं पड़ता है।

2. कम दूरी वाली जगह पर पैदल जाएं

अक्सर देखा जाता है कि कुछ दूर जाने के लिए भी लोग बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं, जो सेहत के लिए सही नहीं माना जाता। अगर आपको बहुत ज्यादा दूर नहीं जाना है तो आप पैदल चलकर जाएं। इससे आपके शरीर को लाभ होगा।

3. खड़े होकर काम करें

कहा जाता है कि ज्यादा बैठने से शरीर में कई तरह की बीमारियां होती है। इसलिए जिन कामों को खड़े होकर किया जा सकता है, उन्हें खड़े होकर करें। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

4. खाली टाइम पर डांस करें

अगर आपको डांस करने का शौक है तो यह भी आपकी हेल्थ के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। हर दिन कुछ मिनट तक डांस करने से हमारी बॉडी पर पॉजिटिव असर देखने को मिलता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER