इंटरनेशनल क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन आज ही के दिन दुनिया से अलविदा हुए थे। 25 फरवरी का क्रिकेट जगत में काला दिन के रूप में जाना जाता है, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के लिए। आपको बता दे कि 2001 में सर डॉन ब्रैडमैन का बीमारी के चलते निधन हो गया था। सर डॉन ब्रैडमैन का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ विशेष बातें,
करीब 20 साल पहले 25 फरवरी 2001 को दुनिया के एक महान और आक्रामक बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। 27 अगस्त 1908 को ऑस्ट्रेलिया में जन्मे डोनाल्ड ब्रैडमैन ने दुनिया के लिए क्रिकेट की परिभाषा बदल दी थी।
#OnThisDay in 2001, the cricketing world was deeply saddened by the loss of the greatest batsman ever.
Sir Donald Bradman passed away at the age of 92. pic.twitter.com/odEdCS94RE
— ICC (@ICC) February 25, 2020
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, दिसंबर 2000 में सर डॉन ब्रैडमैन को निमोनिया हुआ था। इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती गया था। अस्पताल से वे घर तो आ गए थे, लेकिन उम्र के कारण उनके शरीर ने जवाब दे दिया था और इस तरह 25 फरवरी का दिन क्रिकेट जगत के लिए शोक में बदल गया। खासकर ऑस्ट्रेलिया के लिए। बाद में सभी क्रिकेटरों ने मिलकर उनको ट्रिब्यूट भी किया।
जब सचिन से की मुलाकात
डॉन ब्रैडमैन ने जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर सचिन तेंदुलकर से मुलाकात की थी। अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर ब्रैडमैन ने दो दिग्ग्ज क्रिकेटरों से मुलाकात की, जिसमें एक सचिन तेंदुलकर थे और दूसरे उन्हीं के हमवतन खिलाड़ी एक और महान क्रिकेटर शेन वार्न थे।
सर डॉन ब्रैडमैन का कैरियर रिकॉर्ड
डॉन ब्रैडमैन ने साल 1928 से 1948 तक ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कुल 52 टेस्ट मैच खेले, जिनकी 80 पारियों में उन्होंने 99.94 की औसत से 6996 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 12 दोहरे शतक, 29 शतक और 13 अर्धशतक जड़े थे। डॉन ब्रैडमैन का उच्चतम स्कोर 334 रन था। ये आज भी रिकॉर्ड है कि कोई भी बल्लेबाज इतने औसत से रन नहीं बना पाया है।
ब्रैडमैन के कुछ अनोखे फैक्ट्स
डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट क्रिकेट में उसे 99.94 इसके अलावा उन्होंने हर 2.75 इनिंग में एक टेस्ट शतक लगाया था इसके अलावा प्रत्येक 6.66 इनिंग में उनके नाम एक दोहरा शतक है। साथ ही उनका स्ट्राइक रेट 74.75 है। इसके अलावा प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी उनका औसत पंचानवे के करीब है।
