बीसीबी ने बांग्लादेश के जनक मुजीबुर्रहमान के वर्षगांठ पर आयोजित करेगी विशेष आयोजन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी ने अपने देश के जनक शेख मुजीबुर्रहमान के सौवीं वर्षगांठ को विशेष तरीके से मनाने की तैयारी की है। इस खाश मौके पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दो मैचों की टी20 सीरीज आयोजित करा रहा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस मौके को खास बनाने के लिए एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज रखी है।

बीसीबी ने तैयार की एशिया इलेवन में खिलाडियों की संख्या

बीसीबी ने एशिया इलेवन की जो टीम तैयार की है, उसमें कुल 6 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है, जिसमें एक नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। इसके अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल के खिलाड़ियों का चयन किया है।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

आतंक से जुझ रहा पड़ोसी देश पाकिस्तान को एक बार फिर से आतंक के वजह से खेल से दूरी बनानी पड़ी। एशिया इलेवन के टीम में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को जगह नहीं दी गई है। आपको बता दें कि बांग्लादेश देश पाकिस्तान से ही मुक्त होकर नया देश बना था। ऐसे में वैसे भी उसके खिलाड़ियों को खेलने की उम्मीद कम ही थी।

मार्च में होंगे मुकाबले

एशिया इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच 18 मार्च और 21 मार्च को होने वाले दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए बीसीबी ने टीम का ऐलान कर दिया है।

जाने किस देश के कितने खिलाडियों को मिला मौका

 

बीसीबी ने

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया है। भारत के अलावा बांग्लादेश के 4 खिलाड़ी, अफगानिस्तान और श्रीलंकाई टीम के 2-2 खिलाड़ी और एक नेपाली खिलाड़ी को टीम में जगह दी है। हालांकि, कौन इस टीम का कप्तान होगा इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

 

एशिया इलेवन टीम BCB ने इस तरह बनाई है

केएल राहुल(एक मैच के लिए), विराट कोहली(अभी कंफर्मेशन नहीं मिला है), शिखर धवन, रिषभ पंत, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, लिटन दास, तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम, थिसारा परेरा, राशिद खान, मुस्तफिजुर रहमान, संदीप लामिछाने, लसिथ मलिंगा और मुजीब उर रहमान।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER