आईसीसी वूमेन वर्ल्ड टी 20 कप : भारतीय महिला टीम ने जीता लगातार दूसरा मुकाबला

आईसीसी वूमेन वर्ल्ड T20 वर्ल्ड कप में आज भारतीय महिला टीम का दूसरा मैच था। आज का मुकाबला भारतीय टीम का बांग्लादेश के साथ पर्थ में खेला गया। जिसमें भारतीय महिला टीम ने जीत दर्ज की। आपको बता दें कि मैं भारतीय महिला टीम की यह लगातार दूसरी जीत है । भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरो में 6 विकेट के नुक़सान पर 142 रन बनाए थे। बांग्लादेश की टीम की 143 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर मात्र 124 रन ही बना पाई और भारतीय टीम यह मैच 18 रन से जीत लिया।

 

आईसीसी वूमेन वर्ल्ड कप : आठवां मुकाबला

आज पर्थ में खेले गए भारत और बांग्लादेश के बीच का यह यह मुकाबला आईसीसी वूमेन वर्ल्ड T20 वर्ल्ड कप का आठवां लीग मैच है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पहला लीग मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। जिसमें भारतीय टीम ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर अपनी जबरदस्त शुरुवात की थी और आज भी भारतीय टीम ने अपने लय को बरकरार रखा और बांग्लादेश की टीम को जबरदस्त तरीके से पराजित किया।

भारत की पारी , शेफाली वर्मा की जादुई पारी

आईसीसी वूमेन वर्ल्ड

 

भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा के बल्ले से निकला।  शेफाली वर्मा ने सिर्फ 17 गेंदों पर दो चौके व चार छक्कों की मदद से 39 रन बनाए । भारत का तीसरा विकेट कप्तान हरमनप्रीत के तौर पर गिरा। वो सिर्फ आठ रन पर पन्ना घोष की गेंद पर रुमाना अहमद के हाथों कैच आउट हुईं। इस टीम का चौथा विकेट जेमिमा रोड्रिग्स के तौर पर गिरा। अच्छी बल्लेबाजी कर रहीं जेमिमा ने 37 गेंदों पर 34 रन बनाए और रन आउट हो गईं। रिचा घोष ने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए और सलमा खातून की गेंद पर नाहिदा के हाथों कैच आउट हो गईं। दीप्ति शर्मा भी 11 रन बनाकर रन आउट हो गईं। वेदा कृष्णमूर्ति 20 रन पर जबकि शिखा पांडेय 7 रन बनाकर नाबाद रहीं।

 

भारतीय की प्लेइंग इलेवन

शेफाली वर्मा, रिचा घोष, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर(कप्तान), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया(विकेटकीपर), अरुणधति रेड्डी, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

मुर्शिदा खातुन, शमीमा सुल्ताना, संजीदा इस्लाम, सलमा खातुन (कप्तान), निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगना हक, रुमाना अहमद, फहिमा खातुन, जहानारा आलम, पन्ना घोष और नाहिदा अख्तर।

स्पोर्ट से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करे यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER