अलका याग्निक हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिससे बच्चा बच्चा जानता है और उनके गाए हुए गाने को जुबान पर रखता है। गायिका अलका याग्निक ने 90 के दशक में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी। हर दूसरी फिल्म में अलका याग्निक का गाना ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता था। अपने समय में अलका याग्निक जब एक फिल्म के लिए स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड कर रहीं थीं, तब एक लड़का उन्हें बहुत देर से घूर रहा था यह देखते ही अलका याग्निक बाहर निकलवा दिया था।
यह लड़का और कोई नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा अभिनेता है जिसमें अपने अभिनय से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड इंडस्ट्री के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी अभिनेता आमिर खान की। यह बात उस समय की है जब अभिनेता अपनी फिल्म कयामत से कयामत तक की शूटिंग कर रहे थे। कयामत से कयामत फुल मूवी आमिर खान मुख्य अभिनेता के तौर पर दर्शाए गए थे। तो वहीं, गायिका अलका याग्निक उसी फिल्म के लिए एक गाना रिकॉर्ड कर रही थी। अलका याग्निक ने जब देखा कि आमिर उन्हें बड़ी देर से घूर रहे हैं। तब उन्हें एहसास हुआ कि इस लड़के को स्टूडियो से बाहर निकाल देना चाहिए और उन्होंने उन्हें डांट फटकार कर स्टूडियो से बाहर निकलवा दिया था। बाद में जब अलका को यह बात पता चली कि जिस लड़के को उन्होंने स्टूडियो से बाहर निकाल फेंका था वह लड़का ही कयामत से कयामत फिल्म में बतौर अभिनेता के रूप में काम कर रहा है। यह बात सुनकर वह दंग रह गई और उन्हें बड़ी शर्मिंदगी हुए कि उन्होंने अभिनेता आमिर खान के साथ ऐसा किया।
गायिका अलका ने बाद में फिर अभिनेता आमिर खान की कई फिल्मों में गाना गाया और फिल्मों के साथ साथ उनका गाना भी बड़ा ही हिट हुआ। इन फिल्मों में से एक राजा हिंदुस्तानी फिल्म भी है। अलका याग्निक का गाया हुआ गाना परदेसी परदेसी आज भी लोगों की जुबान पर रहता है और जब भी यह गाना सुनते हैं तो हर किसी कि आंखों में पानी जरूर आता है।
बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़ी मसालेदार ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.


