शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो ज़रूर फॉलो करें ये डाइट टिप्स

शादी के दिन परफेक्ट

हर लड़की अपने ख़ास दिन पर खूबसूरत दिखना चाहती है। लेहेंगा से लेकर ज्वैलरी तक ट्राउसेउ से लेकर उसके मेकअप तक, सब कुछ फ्लॉलेस होने की इच्छा रखती है। अब शादीयो का मौसम शुरू हो गया है और अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो मैं यह मान रहा हूं कि आप भी डाइट टिप्स जानना चाहते हैं, जिससे आपकी शादी के दिन चमक और दमक दोनों बरक़रार रहे। घबराओ या डरो नहीं, अगर शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो, हम आपके लिए कुछ ख़ास टिप्स लेकर आएं हैं। यहाँ इस आर्टिकल में डाइट की एक आसान सी सूची तैयार की है ताकि कोई भी होने वाली दुल्हन इसका पालन कर सके।

शादी के दिन परफेक्ट

शादी के दिन परफेक्ट दिखना हैं तो ये टिप्स पढ़ें

1. बैलेंस ही हमारी कुंजी है, इसलिए दोपहर के भोजन और रात के खाने में एक पौष्टिक भोजन का सेवन करें। सुनिश्चित करें कि भोजन अनाज, दाल, डेयरी, अंडे, मांस और अच्छी गुणवत्ता वाले वसा का एक संयोजन हो।

शाकाहारी डाइट क्या है? जानें इसके फायदे और नुकसान

शादी के दिन परफेक्ट

2.फैड डाइट्स का सेवन ना करें ये आपको केवल सुस्त और ऊर्जा हीन कर देगा। यही सही है के इसका शिकार मत बनो।

3. कोशिश करें के घर के बने भोजन का ही सेवन करें। उन भोजन से बचें जो सोडियम, उच्च परिष्कृत वसा से भरपूर है और जिसमे सोडा की मात्रा ज़्यादा हो क्योंकि वे आपको फूला हुआ महसूस करवा सकते हैं।

शादी के दिन परफेक्ट

4. चेहरे पे एक्स्ट्रा ग्लो पाने के लिए सुबह सुबह 30ml हल्दी और आंवला की गोली का प्रतिदिन सेवन करने की कोशिश करें और चमक को बरक़रार रखने के लिए प्रतिदिन कम से कम 2-3 फल खाएं।

5. प्रति दिन 1 बार हरी सब्जी खाने की कोशिश करनी चाहिए और आप एक वेजी जूस भी ले सकते हैं।

6. जब आप खरीदारी की होड़ में हों, तो आपको उर्जावान बनाए रखने के लिए कुछ नट्स / फ्रूट्स / शुगर-फ्री ग्रेनोला अपने साथ ले जाए ताकि ये आपकी भूख को शांत कर सके।

7. जब आप दौड़ भाग में बिजी होते हैं तो आप नारियल पानी / ताजे गन्ने के रस का भी सेवन कर सकते हैं, इससे आपको अपने इलेक्ट्रोलाइट्स को चार्ज करने में मदद मिलेगी।

गर्मियों में वज़न कम करना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें इन सलाद रेसिपीज को

8. चाय और कॉफी का सेवन बहुत कम कर दें बल्कि उसकी जगह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ावा देने के लिए ग्रीन टी या हर्बल चाय पिएं।

9. कोशिश करें और परिष्कृत खाद्य पदार्थों जैसे मैदा, चीनी, कोला और तले हुए भोजन से बचें बल्कि उनकी जगह मखाना / भुने हुए नट्स, चना या कुछ पके अनाज का ही नाश्ता करें।

10. यदि आप अंडे, मुर्गी या मछली का सेवन करते हैं तो ये सुनिश्चित करें की वो आर्गेनिक हो, क्युकी रासायनिक-आधारित ये सारी चीज़ें आपके पेट को खराब कर सकती हैं और दस्त का कारण बन सकती हैं।

11. 20min Tabata या एक योग दिनचर्या को शामिल कर सकते है जो आपको अपने दिन भर के लिए ऊर्जावान और टोंड रखेगा।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो ज़रूर फॉलो करें ये डाइट टिप्स
Article Name
शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो ज़रूर फॉलो करें ये डाइट टिप्स
Description
शादी के दिन परफेक्ट दिखना चाहती हैं तो, हम आपके लिए कुछ ख़ास टिप्स लेकर आएं हैं। यहाँ इस आर्टिकल में डाइट की एक आसान सी सूची तैयार की है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER