रॉबिन सिंह को नियुक्त किया गया यूएई के राष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक के रूप में, जाने रॉबिन के बारे में

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउडर रॉबिन  सिंह को यूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि रॉबिन सिंह भारत के दिग्गज क्षेत्ररक्षण और बल्लेबाजी के साथ साथ गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। इससे पहले रॉबिन सिंह आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के  साथ जुड़े रहे हैं।

 

बुरे दौर से गुजर रही है यूएई की टीम

 

रॉबिन उस समय यूएई की राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ रहे हैं जब वह फिक्सिंग प्रकरण से उबरने का प्रयास कर रही है, जिसने पिछले साल टीम को झकझोर दिया था। इस प्रकरण के बाद कप्तान मोहम्मद नवीद सहित कुछ सीनियर खिलाड़ियों को निलंबित किया गया था और चयन पैनल को भी भंग कर दिया गया।

चयन समिति के बिना ब्राउन को पिछले साल दिसंबर में स्वदेश में स्कॉटलैंड और अमेरिका के खिलाफ सीरीज और जनवरी में ओमान और मस्कट के खिलाफ विश्व कप लीग के दो मैचों की टीम चुनने को बाध्य होना प़़डा था।

रॉबिन ने 1989 से 2001 के बीच भारत के लिए एक टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले और पिछले कई वर्षो से कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस से जुड़े रहे हैं रॉबिन सिंह

वह आईपीएल की बेहद सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के अलावा 2013 से कैरेबियाई प्रीमियर लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स और यहां टी–10 लीग में टी–10 फ्रेंचाइजियों से जुड़े रहे हैं। त्रिनिदाद में जन्मे रॉबिन यूएई में कोचिंग क्लीनिक भी चलाते रहे हैं।

रॉबिन सिंह का अंतरराष्ट्रीय कैरियर

रॉबिन सिंह का बेहतरीन फील्डिंग और बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कई मौकों पर बेहतरीन गेंदबाजी करके भारतीय टीम को जीतने में विशेष योगदान दिया है।

 

ऑलराउंडर रॉबिन सिंह ने वनडे मैचों में 25.95 के औसत से 2236 रन बनाए हैं। आपको बता दें कि उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 100 रनों का है। इसके साथ ही उन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 69 विकेट भी चटकाए है। एकदवसीय मैचों में 22 रन पर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

 

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER