आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, केकेआर की शान्दार जीत

केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 12 का आगाज जीत के साथ किया है, कोलकाता ने रविवार को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 12 में यह पहली जीत है ।
पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने न्योता पाकर बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हैदराबाद ने लंबे समय बाद बड़े स्तर पर क्रिकेट खेल रहे डेविड वॉर्नर (85) और फिर बाद में विजय शंकर (नाबाद 40) की शानदार बल्लेबाजी से केकेआर के सामने जीत के लिए 182 रन का टारगेट रखा । इन दोनों के अलावा जॉनी बैर्यस्टो (39) ने भी बतौर ओपनर एक छोर पर उम्दा योगदान दिया। इस समग्र प्रयास से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कोटे के 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रन तक पहुंचने में कामयाब रही ।

केकेआर

केकेआर ने की धीमी शरुआत पर अंत में पारी को संभाला

हैदराबाद से मिले मजबूत 182 रनों के टारगेट को देखते हुए शुरुआती 6 ओवरों में केकेआर के लिए आतिशी शुरुआत बहुत ही ज्यादा अहम थी । कप्तान भुवी ने पहले ओवर में 1 ही रन दिया. दूसरा ओवर शाकिब लेकर आए, तो क्रिस लेन ने छ्काक जड़कर इरादे जाहिर कर दिए, लेकिन इसी ओवर में शाकिब ने क्रिस को राशिद खान के हाथों लपकवाकर उनके तेवरों पर विराम लगा दिया. लेकिन इससे नीतीश राणा के तेवरों पर असर नहीं पड़ा. संदीप शर्मा के फेंके चौथे ओवर में राणा ने दो चौके और छक्का जड़ते हुए 14 रन बटोरे । कुल मिलाकर शुरुआती 6 ओवरों में केकेआर को मनचाही शुरुआत तो नहीं मिल सकी, लेकिन राणा के 15 गेंदों पर 23 रन से केकेआर 1 विकेट पर 47 रन बनाने में कामयाब रहा.  आंद्रे रसैल (नाबाद 49 रन, 19 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) की बेहतरीन नाबाद पारी से केकेआर ने दो गेंद बाकी रहते ही जीत हासिल कर ली. उनके अलावा शुबमन गिल (नाबाद 18 रन, 10 गेंद, 2 छक्के) ने भी उम्दा बल्लेबाजी की । और इन दोनों ने मिलकर आखिरी तीन ओवरों में पचास से भी ज्यादा रन बनाते हुए केकेआर को ऐसी बेहतरीन जीत दिला दी, जिसे करोड़ों क्रिकेटप्रेमी अगले कई दिन तक नहीं भूल पाएंगे । इन दोनों के अलावा नीतीश राणा (68) ने भी उम्दा पारी खेली ।

केकेआर

निष्कर्ष

केकेआर और एसआरएच का यह इस सीजन का पहला मुकाबला था। केकेआर की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के हाथों में है जबकि एसआरएच की अगुवाई इस मुकाबले में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कर रहे थे। केन विलियमसन के चोटिल होने की वजह से भुवनेश्वर पहली बार आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी की। दोनों टीमों ने आईपीएल में एक-दूसरे के खिलाफ अब तक 16 मैच खेले। जिनमें से केकेआर ने 10 मैचों में जीत हासिल की जबकि एसआरएस ने 6 मुकाबलों में बाजी मारी।

Summary
आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, केकेआर की शान्दार जीत
Article Name
आंद्रे रसेल के तूफान में उड़ा हैदराबाद, केकेआर की शान्दार जीत
Description
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 12 का आगाज जीत के साथ किया है, कोलकाता ने रविवार को ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद को शिकस्त देते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। कोलकाता नाइट राइडर्स की आईपीएल 12 में यह पहली जीत है ।
Author
Publisher Name
YouthExpress.in
Publisher Logo

Somya Bhardwaj

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER