शिव जी को लगाए भोग, सावन के दिनों में इस तरह बनाएं आलू का हलवा

शिव जी को लगाए भोग, सावन के दिनों में इस तरह बनाएं आलू का हलवा
सावन का महीना जैसा कि सबको प्यारा होता है और इस महीने में शिव भक्त अधिकतर उपवास रखते हैं। ऐसे में अगर आप भी शिव जी के बड़े भक्त हैं तो आप व्रत के दौरान आलू का हलवा बनाकर शिव जी को भोग लगा सकते है। वहीं, आलू का हलवा बहुत ही टेस्टी होता है। आइये जानते है इसकी रेसिपी।

ये चाहिए सामग्री

  1. 4 बड़े उबले हुए आलू
  2. देसी घी
  3. 1 कप चीनी
  4. 1 कप दूध
  5. ¼ चम्मच इलायची पाउडर
  6. 4 बारीक कटे हुए बादाम
  7. 4 बारीक कटे हुए पिस्ता
  8. 4 बारीक कटे हुए काजू
  9. केसर

आलू का हलवा इस विधि से बनाएं

सबसे पहले आलू का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर उबाल लें। इसके बाद उबले हुए आलुओं को मैश या कद्दूकस कर लें।अब एक नॉनस्टिक पैन लें और उसमें देसी घी डाल दें। अब इसमें मैश किए हुए आलू डाल दें और अच्छी तरह से भून लें। भूनते वक्त इसे चलाते रहें और इसके बाद चीनी डालें। आप चाहें तो खांड या शक्कर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें चीनी डालने के बाद इसे और भूनें। इसके बाद आप इसमें दूध डालें। आप चाहें तो खोया भी डाल सकते हैं।

ये चीज डालकर करें मिक्स

वहीं, इसके साथ आप इलायची पाउडर और केसर डाल दें और अच्छे से चलाएं। अब दूध को सूखने दें। अब इसमें बादाम, पिस्ता और काजू डाल कर मिक्स करें। आप चाहें तो दूध के साथ भी ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं। आपका आलू का हलवा तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER