बॉलीवुड की चर्चिच अदाकारा मुमताज कई वर्षों बाद फिर से टेलीवीजन पर दिखाई देने वाली है। जानकारी के अनुसार मुमताज फ़िल्म मेकर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ के साथ अपना डिजिटल डेब्यू बहुत ही जल्द करने जा रही हैं। वहीं, उनके साथ नेपाली ब्यूटी मनीषा कोइराला भी लंबे समय बाद एक्टिंग की दुनिया जल्द वापसी करने जा रही है।
इस प्लेटफार्म पर आएगी सीरीज
बता दें कि संजय लीला की बंसाली की वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ नेटफ़्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। जिसे सोनाक्षी सिन्हा पहले ही ऑफ़िशियली साइन की जा चुकी हैं। अब इसमें अपने दौर की फेमस व खूबसूरत अभिनेत्रियां मुमताज और मनीषा की भी एंट्री कन्फर्म हो गई हैं। यह भी जानकारी मिल रही है कि संजय लीला भंसाली मुमताज को इस सीरीज में काम करने के लिए काफी समय से मनाने में लगे थे। जहां अब फ़ाइनली मुमताज ने इसके लिए हामी भर दी है।
खास बात
यह भी सुनने को आ रहा है कि संजय मुमताज की भूमिका को सबसे ज्यादा अहमियत देते हुए उनके कमबैक को सफल बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। वहीं, मनीषा कोइराला ने भी इस सीरीज के लिए हामी भर दी है। जहां मनीषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुमताज और भंसाली के साथ फ़ोटो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मुमताज के साथ काम करने पर खुशी जताई है। मनीषा ने तस्वीर शेयर कर लिखा, “लेजेंड्स के साथ, मुझे ऐसे कमाल के क्रिएटिव लोगों के साथ रहना बहुत पसंद है। मेरा चेहरा मेरी खुशी बयां कर रहा है।”
ये है कहानी
वहीं, वेब सीरीज ‘हीरा मंडी’ की कहानी लाहौर के फेमस रेड लाइट एरिया हीरामंडी की तीन वेश्याओं पर होगी। जिनकी किस्मत एक-दूसरे के साथ जुड़ती चली जाती है लेकिन उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं हो पाता। बता दें कि इस सीरीज के पहले सीजन में 1-1 घंटे के कुल 7 एपिसोड होंगे। जहां इसी साल इसका दूसरा सीजन भी रिलीज किया जाएगा। भंसाली इसका पहला, दूसरा और आखिरी एपिसोड खुद डायरेक्ट करेंगे। जबकि इसके बाद के एपिसोड विभु पुरी डायरेक्ट करेंग और भंसाली उन्हें सिर्फ सुपरवाइज करने का काम करेंगे।