ओटीटी प्लेटफॉर्म का क्रेज इस समय तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां लोग घर बैठे वेब सीरीज इसका मजा ले रहे है। वह भी सुरक्षित रहकर। आपको बता दें कि एमएक्स प्लेयर पर रिलीज वेब सीरीज ‘रूहानियत चैप्टर 1’ पार्ट दर्शकों को खूब पसंद आया था।
दर्शक कर रहे थे बेसब्री से इंतजार
जहां इस सीरीज में एक्टर अर्जुन बिजलानी सवीर के किरदार में और कनिका मान प्रिशा की भूमिका में नजर आई थी। वहीं, फैंस इस सीरीज के दूसरे चैप्टर को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे। तो ऐसे में अब इस सीरीज का दूसरा चैप्टर भी रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि आज इस वेब सीरीज के चैप्टर 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
सीरीज में शामिल होेंगे कुल 14 एपिसोड
‘रूहानियत चैप्टर 2’ में एक बार फिर दर्शकों को सवीर और प्रिशा की जोड़ी देखने को मिलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि ‘रूहानियत चैप्टर 2’ में कुल 14 एपिसोड्स शामिल होंगे। जहां हर तीन एपिसोड्स को हर शुक्रवार के दिन करीब सुबह 11 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं, इस वेब सीरीज को 22 जुलाई के दिन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा। ‘रूहानियत चैप्टर 2’ के ट्रेलर को एमएक्स प्लेयर के यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है।