कार्तिक आर्यन को देख शिल्पा शेट्टी को फिर याद आई अक्की कुमार की

कार्तिक आर्यन को देख

ये तो सब जानते है कि नब्बे के दशक में शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ कई सुपरहिट फिल्मो में काम कर चुके है। यहाँ तक कि उन दिनों इन दोनों के अफेयर की खबरे भी पूरे बॉलीवुड में फ़ैल चुकी थी। हालांकि जब से इन दोनों के रास्ते अलग अलग हुए है, तब से शिल्पा शेट्टी ने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा। मगर एक रियलिटी शो के दौरान कार्तिक आर्यन को देख कर आखिरकार शिल्पा शेट्टी को अक्की कुमार की याद आ ही गई। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बीते रविवार कृति सेनॉन और कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म लुक्का छुपी के प्रमोशन के लिए सुपर डांसर के शो में आएं थे। जिसमे शिल्पा शेट्टी भी एक जज के रूप में अपनी भूमिका निभा रही है।

कार्तिक आर्यन को देख

कार्तिक आर्यन को देख..

http://अक्षय रवीना के बीच दूरियां लाने की असली वजह बनी थी ये एक्ट्रेस

बहरहाल शो के दौरान कार्तिक आर्यन के अंदाज और उनकी एनर्जी को देख कर शिल्पा शेट्टी को बॉलीवुड के खिलाडी यानि अक्षय कुमार की याद आ गई। जी हां शिल्पा ने कहा कि कार्तिक को देख कर उन्हें नब्बे के दशक वाले अक्षय कुमार याद आते है। अब ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि शिल्पा शेट्टी वास्तव में अक्षय कुमार को कितना पसंद करती थी, लेकिन फिर भी इन दोनों का रिश्ता कभी अफेयर से आगे नहीं बढ़ पाया। ऐसे में कार्तिक आर्यन को देख कर शिल्पा को अक्की की याद आना इस बात का सबूत है कि वह आज भी अक्षय को भुला नहीं पाई है।

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ अक्षय कुमार और अपनी फिल्म के गाने पर भी डांस किया। जिसका रिमिक्स आपको लुक्का छुपी फिल्म में भी देखने को मिलेगा। बता दे कि इससे पहले शिल्पा और अक्षय को बिग बॉस के सेट पर ही एक साथ देखा गया था।

बॉलीवुड से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
कार्तिक आर्यन को देख शिल्पा शेट्टी को फिर याद आई अक्की कुमार की  Youth Express
Article Name
कार्तिक आर्यन को देख शिल्पा शेट्टी को फिर याद आई अक्की कुमार की Youth Express
Description
हालांकि जब से इन दोनों के रास्ते अलग अलग हुए है, तब से शिल्पा शेट्टी ने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा। मगर एक रियलिटी शो के दौरान कार्तिक आर्यन को देख कर आखिरकार शिल्पा शेट्टी को अक्की कुमार की याद आ ही गई
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER