न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल के तारीफ में भारत के नियमित ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने खुल कर तारीफ की है। उनके इस सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेट कीपिंग के बाद सभी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इसी क्रम में शिखर धवन ने खुल कर केएल राहुल की तारीफ की है।
जबरदस्त बल्लेबाजी की केएल राहुल ने
भारतीय टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार मिली लेकिन केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। टी20 सीरीज में ओपनिंग करने वाले राहुल ने वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला। राहुल ने 3 मैचों में 102 की औसत से कुल 204 रन बनाए। उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक बनाया।
शिखर धवन ने तीसरे वनडे में राहुल के बनाए शतक पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बहुत अच्छा और शानदार शतक भाई, ऐसे ही मजबूती से खेलते जाओ। जिस तरह से इस वक्त आप बल्लेबाजी कर रहे हैं, अगर आप 12वें नंबर पर भी बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो वहां भी शतक जमा सकते है।”
शिखर धवन चोट के कारण हैं बाहर
आपको बता दें कि भारत के नियमित ओपनर शिखर धवन चोट के चलते न्यू जीलैंड सीरीज से बाहर थे । शिखर धवन के चोटिल होने की वजह से केएल राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था। राहुल ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाते हुए शानदार पारियां खेली। 5 मैचों की टी20 सीरीज में राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 2 अर्धशतकीय पारी खेलते हुए कुल 224 रन बनाए थे। जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं। सभी आज केएल राहुल के बेहतरीन बल्लेबाजी की तारीफ कर रहे हैं और भविष्य के नियमित विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में देख रहे हैं।
राहुल ने संभाला विकेटकीपिंग का जिम्मा
न्यूजीलैंड के दौरे पर राहुल ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह बनाई है। पहले पांच टी20 मुकाबले में उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेला। टी20 में उन्होंने ओपनिंग की लेकिन वनडे में वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। इसके साथ ही उन्होंने बेहतरीन विकेट कीपिंग भी की।
कप्तान भी बनने का मिला मौका केएल राहुल को
जी हां केएल राहुल के लिए न्यू जीलैंड का दौरा अभी तक बेहद रोमांचक रहा है। शानदार बललेबाजी और विकेट कीपिंग के बाद उन्हें कप्तानी भी करने का सौभाग्य मिला। रोहित शर्मा के पांचवें टी20 मैच में चोटिल होने के बाद उन्होंने न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी के दौरान कप्तानी का जिम्मा भी संभाला था।