विश्व के सबसे बड़े सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

भारत में बन रहे विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाथो हो सकता है। जी हां आपको बता दें कि 24-25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दौरे पर रहेंगे। ऐसे में ऐसी चर्चाएं हो रही है कि इसी मौके पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के उपस्थिति में डोनाल्ड ट्रंप के हाथो इस विशाल स्टेडियम का उद्घाटन हो सकता है।

दोनों नेताओं की संयुक्त रैली होगी विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में

सरदरा बल्लवभाई क्रिकेट स्टेडियम पिछले कुछ वक्त से काफी चर्चा में है और ऐसी रिपोर्ट सामने आई है कि अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप इस स्टेडियम का उद्घाटन कर सकते है। खबरों की माने तो भारत और अमेरिका के दोनों प्रमुख विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में एक ज्वाइंट रैली करेंगे जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

द वायर की खबर

द वायर की मानें तो डोनाल्ट ट्रंप ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने उनसे कहा है कि वहां पर लाखों की तादाद में लोग उपस्थित होंगे। ट्रंप के मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उस रैली को संबोधित करने में मजा आता है जहां कम से कम 40 से 50 हजार लोग उपस्थित हों। हालांकि अहमदाबाद में एयरपोर्ट से लेकर स्टेडियम तक पांच से सात मिलियन लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा की आप जानते हैं वो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है और नरेंद्र मोदी ने इसे बनवाया है। वो लगभग पूरा हो चुका है और ये दुनिया में सबसे बड़ा स्टेडियम है।

विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम की खूबी

आपको बता दें कि इस स्टेडियम को बनाने में 100 मिलियन यूए डॉलर (लगभग सात अरब रुपये से ज्यादा) लगे हैं। इस स्टेडियम में ना सिर्फ क्रिकेट के मैचों का आयोजन किया जाएगा बल्कि कई सारे अन्य खेल जैसे कि फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग, लॉन टेनिस, एथलेटिक ट्रैक्स, स्क्वैश, बिलियर्ड्स, बैडमिंटन और स्वीमिंग जैसे खेलों की मेजबानी भी की जा सकेगी। यह भारत का ही नहीं वरन् सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा।

बीसीसीआई की क्या थी योजना

इससे पहले बीसीसीआइ ने ये योजना बनाई थी कि इस स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर एशियन इलेवन और वर्ल्ड इलेवन के बीच मैच का आयोजन कराया जाए, लेकिन इस योजना को स्थगित कर दिया गया क्योंकि इसका काम पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था। अब ऐसा कहा जा रहा है कि इस मैदान पर अप्रैल या फिर मई में पहला क्रिकेट मैच खेला जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER