बिग बॉस की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट कही जाने वाली शहनाज गिल आज कल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही है। बता दे कि बीते दिनों शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते में काफी खट्टास सी आ गई है। जिसके चलते सिद्धार्थ ने शहनाज को ये तक कह दिया था कि जो लड़की अपने माता पिता की नहीं हो सकती वो किसी की नहीं हो सकती। बहरहाल इन सब बातों से परेशान हो कर शहनाज गिल ने बताया कि आखिर वह घर से क्यों भागी थी और उनकी क्या मजबूरी थी।
शहनाज गिल ने बताया घर से भागने का कारण..
फ़िलहाल शहनाज गिल बिग बॉस शो में आसिम की टीम का हिस्सा है। तो ऐसे में शहनाज गिल ने आसिम और रश्मि से बात करते हुए उनसे अपनी पर्सनल बातें शेयर की थी। इस बारे में बात करते हुए शहनाज ने कहा कि जब वह इस इंडस्ट्री में आई थी, तब वह किसी को नहीं जानती थी और यहाँ सब कुछ उनके लिए नया था। ऐसे में उन्हें शूटिंग करने के लिए हर रोज नयी नयी जगहों पर जाना पड़ता था। इस दौरान उनके पापा और भाई ही उन्हें शूटिंग के लिए छोड़ने जाते थे। मगर कुछ दिनों के बाद शहनाज के पापा और भाई को उनके साथ जाने में दिक्क्त होने लगी।
जिसके कारण शहनाज के घर वालों ने कहा कि अब तेरी शादी करवा देते है, क्यूकि शादी के बाद तेरा काम खुद बखुद बंद हो जाएगा। यही वजह है कि कई साल पहले वह गुस्से में आ कर घर से भाग गई थी। यहाँ तक कि चार पांच सालों तक उन्होंने अपने घर वालों से बात तक नहीं की थी। गौरतलब है कि अपने घर से भागने के असली कारण के बारे में खुद शहनाज गिल ने बताया है, तो ऐसे में इन बातों में कितनी सच्चाई होगी, ये आप खुद ही समझ सकते है। हालांकि अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो आज शहनाज गिल के सभी घरवाले उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहे है और हो सकता है कि शहनाज गिल बिग बॉस की ट्रॉफी जीत भी जाएं।



