“रहस्य” किताब सुलझा सकती है आपके जीवन का हर मुश्किल रहस्य !!

"रहस्य" किताब

किताबें आपको एक मुक्कमल इंसान में तब्दील करती हैं। एक यही है जो आपकी सच्ची साथी है, क्योंकि ये सिर्फ पन्नों से पलटती है, अपनी कही बातों से नहीं। इसलिए किताबों से प्यार कीजिए। बहरहाल इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी किताब के बारे में, जिसका नाम है “रहस्य” किताब, जो आपके जीवन के कई मुश्किल रहस्यों का सुलभ समाधान हैं। आपको यकीन नहीं हो रहा है तो ये पूरी पोस्ट पढते जाइए अंत तक आते-आते आप हमारी बात से सहमत होगें।

“रहस्य” किताब की बेसिक जानकारी –

“रहस्य” किताब की लेखिका हैं Rhonda Byrne, जो मूलतः ऑस्ट्रेलिया से हैं। किताब की कीमत हैं 395 रूपये जिसे Atria Publishing House ने छापा है। इस किताब का अनुवाद 44 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध हैं। हिन्दी में यह किताब मंजुलइंडिया पब्लिकेशन हाउस ने छापी है।

"रहस्य" किताब की लेखिका हैं Rhonda Byrne

“रहस्य” किताब में क्या है –

“रहस्य” किताब एक बहुत रोचक ढंग से लिखी हुई किताब है। लेखिका दावा करती है कि जो रहस्य आज से पहले सिर्फ प्लेटो, गैलिलीयो या एडिसेन को मालूम था वही रहस्य अब इस किताब के माध्यम से आप सभी के सामने हैं। मुख्यतः धन, सेहत, संसार एवं संबंधों के तमाम रहस्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करती यह किताब आपकी स्थापित मानसिकता एवं विचारों के क्रम को न सिर्फ तोड़ती हैं अपितु अपने नये एवं रोचक ढंग से अपनी नयी बातें भी स्थापित करती हैं। जो इस किताब का शीर्षक है “रहस्य”, बिल्कुल सार्थक है जो आपके जीवन के मुश्किल रहस्यों को का एक आसान हल हैं। यह किताब आपको सकारात्मकता से लबरेज करते हुए कहती है कि यदि आप कुछ सोच सकते हैं तो उसे कर भी सकते हैं। यह किताब संबंधों के लिहाज से आपसे कहती है कि आप खुद को जानने पर बहुत ध्यान करें।

“रहस्य” किताब धन के बारे में कहती है कि जितना आप धन की कमी के बारे में सोचेगें उतना ही धन आना मुश्किल हो जाएगा, सेहत के परिपेक्ष में किताब कहती है कि हँसी खुशी को आकर्षित कीजिए चाहे बाहर कुछ भी कितनी भी नकारात्मक परिस्थितियाँ हो। संबंधों के परिपेक्ष में किताब कहती है कि आप खुद से प्रेम एवं सम्मान से व्यवहार करें एवं संबंधो को बेहतर बनाने के लिए सामने वाले के गुणों पर ध्यान केंद्रित करें, संसार के संदर्भ में किताब एक सकारात्मक नजरिया देते हुए कहती है कि संसार में अच्छी चीजें कभी खत्म नहीं होने वाली।

निष्कर्ष:-

मौजूदा दौर जब इतना नकारात्मक है, हर ओर एक हताशा और निराशा है। तो खुदको सँभालने के लिहाज से “रहस्य” किताब एक बेहतरीन किताब है। यह आपको दूरगामी सकारात्मक नजरिये से ओतप्रोत करती है। बाकी यह तो हमने सिर्फ एक हिस्से का सारांश लिखने की कोशिश की है, कुल जमा 200 पन्नों की इस किताब में ऐसे बहुत से रहस्य है चाहे वो जीवनियाँ हो, जीवन के रहस्य हो, या उनके प्रकटीकरण से लेकर सरलीकरण तक का विवरण ब्यौरा हो, आसान एवं सरल भाषा में, साथ ही उनकी सशक्त प्रक्रियाओं के बारे में भी किताब बात करती हैं।

कुल जमा पढने के लिहाज से एक बहुत अच्छी किताब है, पर इस किताब को एकदम से गटकने की कोशिश मत कीजिएगा। “रहस्य” किताब को अक्षर-बा-अक्षर पढने का प्रयास कीजिए, इसके सफर का आनंद लीजिए। बाकी हम आपको ऐसे ही नयी एवं बेहतरीन किताबो से परिचित करवाते रहेगें, अपना ख्याल रखिए एवं खूब किताबें पढते रहिए।


Get Youth Related News, Movies Reviews, Technology News, News Gadgets and many more with Youth Express.

Summary
"रहस्य" किताब सुलझा सकती है आपके जीवन का हर मुश्किल रहस्य !!
Article Name
"रहस्य" किताब सुलझा सकती है आपके जीवन का हर मुश्किल रहस्य !!
Description
"रहस्य" किताब, जो आपके जीवन के कई मुश्किल रहस्यों का सुलभ समाधान हैं। "रहस्य" किताब की लेखिका हैं Rhonda Byrne, जो मूलतः ऑस्ट्रेलिया से हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Deepak Tenguriya

Political Science Department. ARSD College (Delhi University). Debater, Poet and Content Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER