अगर हम बॉलीवुड की नयी एक्ट्रेस सारा अली खान की बात करे तो उन्होंने महज दो फिल्मो में काम करके ही दर्शको के दिल में काफी खास जगह बना ली है। हालांकि उन्होंने केवल दर्शको के दिल में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर कार्तिक आर्यन के दिल में भी खास जगह बना ली है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है, क्यूकि हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर सारा ने शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोग उन्हें कार्तिक आर्यन का नाम लेकर खूब चिढ़ा रहे है या यूँ कहे कि उन्हें ट्रोल कर रहे है। गौरतलब है कि सारा ने अपने क्यूट से डॉग की तस्वीर सब के साथ सांझा की है। इस डॉग का नाम फफी सिंह है।
सारा ने शेयर की यह तस्वीर..
इसके इलावा सारा ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि यह अमृता सिंह का सबसे लाडला बच्चा है। बहरहाल इस तस्वीर में लोगो की नजर डॉग पर गयी या नहीं ये तो हमें पता नहीं, लेकिन लोगो की नजर बेड पर पड़े तकियों पर जरूर गई है। बता दे कि तस्वीर में यह साफ साफ दिख रहा है कि बेड पर तीन तकिए पड़े है। जिनमे से एक तकिए पर सारा का नाम, दूसरे पर उनके भाई इब्राहिम और तीसरे पर उनकी माँ अमृता सिंह का नाम लिखा हुआ है। तो ऐसे में लोगो ने सारा को चिढ़ाने के लिए उनसे पूछ ही लिया कि आखिर कार्तिक का तकिया कहा है।
https://www.instagram.com/p/B1seUnQl6xh/
अब जाहिर सी बात है कि जब कार्तिक और सारा दोनों ही रियल लाइफ में एक दूसरे के इतने करीब आ चुके है, तो लोगो का ऐसे बातें बताना तो लाजिमी है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सारा ने पिछले महीने ही अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के सीक्वल की शूटिंग कार्तिक आर्यन के साथ पूरी की है। जी हां इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन ही दिखेंगे। इसका मतलब ये है कि जो तस्वीर सारा ने शेयर की है, उस तस्वीर में जल्दी ही कार्तिक आर्यन का नाम भी शामिल हो सकता है। “वैसे दोस्तों इस जोड़ी के बारे में आपकी क्या राय है, ये हमें जरूर बताना।”


