सैमसंग कंपनी बड़े लम्बे समय से अपने फोल्डेबल मोबाइल को बनने में लगयी हुई थी. यहाँ तक की बन के लांच भी हुई लेकिंग डिज़ाइन लो लेकर कंपनी को आलोचना झेलनी पड़ी. इसके बाद Samsung ने शुरुआती मॉडल में कुछ बदलाव किए और पुराने डिजाइन की कमियों को दूर कर दिया। लेकिन अब Samsung Galaxy Fold को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया पहला फोल्डेबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इस फोन की सबसे अहम खासियत यह है कि फोल्डेबल डिस्प्ले के कारण फोन का इस्तेमाल टैबलेट जैसे डिवाइस के तौर पर हो सकता है। गैलेक्सी फोल्ड में कुछ 6 कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यह 21:9 डिस्प्ले और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। चलिए आपको इससे जुड़ी और भी जानकारीओं से रूबरू करवा दे-
Samsung Galaxy Fold की भारत में कीमत और लांच ऑफर
सैमसंग के इस दमदार और यूनिक फ़ोन की फीचर्स तो बेहतरीन है लेकिन एक बार इसकी कीमत सुनके आपको झटका जरूर लाएगा। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,64,999 रुपये है। फोन कॉस्मोज़ ब्लैक रंग में मिलता है। यह गैलेक्सी फोल्ड प्रीमियम सर्विस के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से फोन के साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स ईयरफोन्स दिए जा रहे हैं।
Samsung अपने गैलेक्सी फोल्ड हैंडसेट की प्री-बुकिंग 4 अक्टूबर से शुरू करेगी। इसे मार्केट में 20 अक्टूबर से उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-बुकिंग सैमसंग की ई-शॉप और 35 शहरों के 315 आउटलेट में होगी।
Galaxy Fold के फीचर और स्पेसिफिकेशन
अब बात आती है इसके फीचर की तो बता दे की Samsung Galaxy Fold में दो डिस्प्ले हैं। बाहर की तरफ एक फ्लैट स्क्रीन है। वहीं, अंदर वाली स्क्रीन ही फोल्ड होती है। बाहर वाले डिस्प्ले में 4.6 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है, एचडी+ (840×1960 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। दूसरी तरफ, फोल्डेबल डिस्प्ले में 7.3 इंच का इनफिनिटी फ्लैक्स डायनमिक एमोलेड पैनल है। यह QXGA+ (1536×2152 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 4.2:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
बेटे को हिट करवाना चाहते थे ये सितारे, लेकिन इस चक्कर में खुद ही हो गए बर्बाद
यह android 9 पाई पर चलता है। इसके ऊपर 1 UI स्किन है जो फोल्डेबल डिस्प्ले पर ऐप कंट्यूनिटी को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। अगर इसके कैमरे की बात करे तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे हैं और कवर पर एक सेल्फी सेंसर है। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।
फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा है।
Samsung Galaxy Fold के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है और ये डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।इसमें दो बैटरी दी हुई है। इनकी क्षमता 4,380 एमएएच है। बता दे फोल्ड रहने पर फोन का डाइमेंशन 62.8×160.9×17.1 मिलीमीटर है और खुला होने पर 117.9×160.9×7.6 मिलीमीटर। वज़न 276 ग्राम है।



