भारत में सैमसंग ने लांच किया Galaxy A20S, जाने क्या है खूबियां

Galaxy A20S

दशहरा और दिवाली के के मौके पर सैमसंग  कंपनी ने भारतीय  मार्केट में नया मिड रेंज मोबाइल फ़ोन को लांच किया है. दक्षिण कोरियाई दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग ने शनिवार को  नए Galaxy A20S स्मार्टफोन लॉन्च किया. डिवाइस की 3जीबी/32 जीबी वेरियंट सेट की कीमत 11,999 रुपये है, जबकि 4जीबी/32 जीबी वेरियंट सेट की कीमत 13,999 रुपये हैं. यह स्मार्टफोन अब सैमसंग ई-स्टोर्स, सैमसंग ओपेरा हाउसेज, प्रमुख ई-कॉमर्स पोर्टल्स और देशभर के रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है.

सैमसंग इंडिया के मोबाइल बिजनेस के निर्देशक  Aaditya Babbar ने कहा, “विकास की गति को बनाए रखने के लिए गैलेक्सी ए20 एस यूजर्स के हर दिन की जरूरत के मद्देनजर एक संपूर्ण पैक है. इसके साथ ही 8एमएम की स्लिम डिजाइन के साथ कई रंगों में उपलब्ध यह सेट लोगों को और भी आर्कषित करेगा.” फ़िलहाल चलिए आपको इसके स्पेसिफिकेशन से अवगत करवा दे-

Galaxy A20S के फीचर

सैमसंग के इस लेटेस्ट हैंडसेट के फीचर की बात करे तो इसमें 6.5 इंच एचडी/इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है. Galaxy A20S  क्वेलकॉम स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर के साथ 3 GB  रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के वेरियंट में उपलब्ध है. वही अगर हम फोटोग्राफी के बात करे तो इसमें तीन बैक कैमरा दिए गए हैं, जिसमें एक 13 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल वाइड लेंस कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा मौजूद है.

इसके साथ ही, इसमें 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ सेल्फी फोकस की सुविधा दी गई है. स्मार्टफोन में 4000एमएच बैटरी पावर के साथ 15वाट फास्ट चार्जिग और डोल्बी एटमॉस साउंड टेक्नोलॉजी,फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसके अलावा  वही कनेक्टिविटी के लिए  Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4.2, GPS/ A-GPS USB Type-C, and a 3.5mm हैडफ़ोन जैक भी  कंपनी  ने दिया है. Galaxy A20S का डायमेंशन करीब  163.3×77.5×8.0mm है और  183 ग्राम भारी है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.

Summary
भारत में सैमसंग ने लांच किया Galaxy A20S, जाने क्या है खूबियां -Youth Express
Article Name
भारत में सैमसंग ने लांच किया Galaxy A20S, जाने क्या है खूबियां -Youth Express
Description
सैमसंग ने शनिवार को  नए Galaxy A20S स्मार्टफोन लॉन्च किया. इसके 3GB  रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज और 4जीबी रैम/64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के वेरियंट उपलब्ध है
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER