Ind vs SA के पहले टेस्ट मैच में कई अनोखे रिकॉर्ड बने। रोहित शर्मा ने अपने पहले ओपनिंग टेस्ट मैच में ही कमाल कर दिया है। रोहित शर्मा के लिए टेस्ट ओपनिंग की इससे अच्छी शुरुआत शायद नहीं हो सकती थी। बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने पहले ही टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में कई रेकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रेकॉर्ड तो अपने नाम किया ही साथ ही मैच की दोनों पारियों में शतक भी लगाया।
Ind vs SA पहले टेस्ट मैच के दोनों पारी में शतक
रोहित शर्मा ने पहली पारी में 176 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा दूसरी पारी में 127 बनाकर स्टंप हुए।
Rohit Sharma made it back-to-back centuries in his first match as India's Test opener.
Report 👇https://t.co/KWlwZWk5cA
— ICC (@ICC) October 5, 2019
रोहित ने इस मैच में कुल 13 छक्के लगाए। उन्होंने पहली पारी में छह और दूसरी में सात छक्के लगाए। एक मैच मेंं 13 छक्के बरसाने वाले रोहित ने यहां पाकिस्तान के वसीम अकरम के रेकॉर्ड को तोड़ा। पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने अक्टूबर 1996 में नाबाद 257 रन की पारी में 12 छक्के लगाए थे।
भारतीय रेकॉर्ड था नवजोत सिद्धू के नाम
इस मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपना 9वां सिक्स जड़ा, उन्होंने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के रेकॉर्ड को तोड़ा दिया। इसके बाद भी उन्होंने छक्कों की बरसात जारी रखी और इस पारी में कुल 7 छक्के बरसाए। उन्होंने अपनी दूसरी पारी का 7वां छक्का पीट की गेंद पर जड़ा। इसी के साथ उन्होंने एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक सिक्स जड़ने का रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सिद्धू ने 1994 में बनाया रेकॉर्ड
सिद्धू ने श्रीलंका के खिलाफ जनवरी 1994 में लखनऊ में खेले गए टेस्ट मैच में एक मैच में 8 छक्के लगाए थे। उन्होंने मैच की पहली पारी में ही यह रेकॉर्ड बनाया था, जिस मैच में दूसरी पारी खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी। सिद्धू ने तब 124 रन की पारी खेली जिसके लिए 223 गेंदों पर 9 चौके और 8 छक्के लगाए। भारत ने यह मैच पारी और 119 रन से जीता था
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के पहले मुकाबले में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 395 रनों का लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में मेहमान टीम 11 रन पर एक विकेट गंवा बैठी है।
Stumps!
South Africa finish the day 11/1, they require another 384 runs to win the first Test, India require nine wickets.
What will tomorrow bring? pic.twitter.com/hbqMnuhHO5
— ICC (@ICC) October 5, 2019