Samsung ने रोकी अपने फोल्डेबल फोन की लॉन्च तारीख

सैमसंग

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक कंपनी अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख को आगे बढ़ाने सोच रही है|   फोन को 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था मगर अब इससे बढ़या जा सकता है| लेकिन रिव्यू यूनिट में स्क्रीन फेलियर होने से अब दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल बनाने वाली कंपनी को झटका लगा है|    दक्षिण कोरियन कंपनी ने सोमवार को कहा कि वो रिटेल लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाएगा| वैसे तो कंपनी ने  नई तारीख का एलान नहीं किया|  स्क्रीन फेलियर की वजह क्या थी इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन ये कहा जा रहा है कि कंपनी इसके बारे में पूरी जांच करेगी|

फिल्म ‘बाहुबली’ ने एक दिन में कमाए 70 करोड रूपये, जाने पूरी खबर

तारीख को आगे बढ़ा कर सैमसंग अपने मोबाइल में मौजूद कमियों को सुधार कर सकता है |  बता दें कि साल 2016  में नोट 7 को लेकर भी कंपनी को काफी फजीहत झेलनी पड़ी थी जब फोन में आग लगने की बात सामने आई थी|

 

 

सैमसंग ने कहा की, ” कई रिव्यूर्स ने हमारे साथ अपने अनुभव को शेयर किया तो वहीं कईयो ने ये भी कहा कि सैमसंग के डिवाइस में अभी और सुधार की जरूरत है. कई टेस्ट और जांच के बाद हमने ये फैसला लिया है कि हम लॉन्च तारीख को आगे बढ़ा रहे हैं. आनेवाले हफ्तों में हम इसकी भी जानकारी दे देंगे.”

Infinix Smart 3 Plus launched: Know full specs, price and availability

दक्षिण कोरियन कंपनी सैमसंग  को इस फोन को बनाने में कुल 8 सालों का समय लगा है, हाल ही में  हुवावे भी फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है|  ऐसे वक्त में अगर फोन को लेकर कोई भी ऐसी चीज सामने आती है जो इसके प्रभाव पर असर डालती है तो ये कंपनी के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है|  गैलेक्सी फोल्ड का खुलासा इसी साल सैमसंग S10 मॉडल के साथ किया गया था|  फोन 7.3 इंच के स्क्रीन के साथ आता है| फोन को मध्य अप्रैल से प्री ऑर्डर कर सकते हैं|

टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही  लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर

Summary
सैमसंग ने रोकी अपने फोल्डेबल फोन की लॉन्च तारीख -Youth Express
Article Name
सैमसंग ने रोकी अपने फोल्डेबल फोन की लॉन्च तारीख -Youth Express
Description
सैमसंग अपने लेटेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख को आगे बढ़ाने सोच रही है| फोन को 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाना था मगर अब इससे बढ़या जा सकता है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER