इंटरनेट पर धूम मचा रहा है सलमान खान का गाना ‘तेरे बिना’ यूट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया

Tere Bina, तेरे बिना

लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने  अपना नया गाना ‘तेरे बिना’ रिलीज किया है जो यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है। रिलीज के 24 घंटों में इस गाने को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। गाने का वीडियो रिलीज करने होने के बाद अब इसका इसका ऑडियो भी रिलीज कर दिया गया है जिसे लेकर सलमान खान ने आज एक ट्वीट भी किया।

https://www.instagram.com/p/CAHmsyClOSt/?igshid=l5d95i2nt9jp

इस गाने में सलमान खान एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को सलमान खान ने गया और डायरेक्ट किया है, सलमान के दोस्त अजय भाटिया ने इसे कंपोज किया  है और शब्बीर अहमद ने इस गाने को लिखा है। सलमान खान और जैकलीन पर फिल्माए गए इस लव सॉन्ग को उनके पनवेल वाले फार्महाउस में सरकार द्वारा जारी किए गए सभी जरूरी दिशा-निर्देशों के तहत शूट किया गया है। यह पहली बार है जब दोनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘रेस 3’ के बाद एक साथ फिर से स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं और इन दोनों का रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों पर छा चुका है।

बता दें, लॉकडाउन में सलमान खान का यह दूसरा गाना रिलीज हुआ है। इससे पहले सलमान का कोरोना वायरस पर ‘प्यार करोना’ सॉन्ग रिलीज हुआ था। सलमान खान का यह सॉन्ग भी फैन्स को काफी पसंद आया था और उनका दूसरा गाना ‘तेरे बिना’ सॉन्ग भी रिलीज होते ही यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। और लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने अपने तीसरे गाने पर भी काम करना शुरू कर दिया है। सोर्सेज की मानें तो यह गाना कोरोना के वक्त में प्यार और पूरी दुनिया में सामंजस्य की जरूरत पर होगा।

 

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER