कोरोना फाइट : बॉलीवुड के इस दिलदार सितारे ने मुंबई पुलिस को सौंपा ये सुरक्षा कवच

कोरोना फाइट

कोरोना फाइट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार लगातार सहयोग कर रहे हैं। पहले भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पीएम केयर्स फंड को 25 करोड़ रुपये का योगदान किया था और अब उन्होंने मुंबई पुलिस को 1000 रिस्ट बैंड बांटे हैं, जिससे कि कोविड 19 के लक्षणों को सही समय पर पहचाना जा सके।

अपको बताएं कि, अक्षय कुमार इस रिस्ट बैंड बनाने वाली कंपनी के ब्रैंड एम्बेसडर भी हैं। इस बैंड को घड़ी के तरह हाथों में बांध ली जाती है और इसमें लगे सेंसर्स शरीर का तापमान, धड़कन, ब्लड प्रेशर के साथ कदमों की संख्या और कैलोरीज़ पर नज़र रखते हैं। क्योंकि कोरोना वायरस से संक्रमण की पहचान के लिए सबसे ज़रूरी कदम तापमान ही है।

खास बात यह भी है कि, इस दिलदार सितारे ने कोरोना फाइट में पहले भी मुंबई पुलिस को दो करोड़ की सहायता प्रदान की थी। जिसके लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने उनका शुक्र भी अदा किया था। इसके जवाब में अक्षय ने मुंबई पुलिस के हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को सलाम किया, जिनकी जानें कोरोना वायरस एपिडेमिक में अपनी ड्यूटी करते हुए चली गई।

बड़ा दिल रखने वाले अक्षय के जाने और भी किससे

अक्षय की दरियादिल यहीं नहीं ख़त्म होती। इसके अलावा भी उन्होंने बीएमसी को पीपीई, मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट ख़रीदने के लिए भी 3 करोड़ रुपये दान दिये थे। साथ ही वे सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को इस महामारी से लड़ने के लिए जागरूक करते रहते हैं। वे लगातार लोगों को सेल्फ़ आइसोलेशन के लिए प्रेरित करते नज़र आते हैं। एक ज़िम्मेदार नागरिक के हर सूरत पर यह सितारा खरा उतरता नज़र आता है।

https://twitter.com/akshaykumar/status/1248172655166930944/photo/1

अपको बता दें कि, कोरोना फाइट में अहम भूमिका निभाने वाले लोग जैसे डॉक्टर्स, मेडिकल स्टाफ, सफ़ाई कर्मचारी और दूसरे तमाम लोगों की हौसलाअफ़जाई के लिए अक्षय ने सोशल मीडिया पर थैंक्यू बोलने की मुहिम भी शुरू की थी।

अक्षय कुमार की फिल्मों की बात की जाए तो मार्च में उनकी फ़िल्म सूर्यवंशी रिलीज़ होने को थी जो कि लॉकडाउन के चलते टल गई। वहीं, मई में इनकी एक और फिल्म लक्ष्मी बम रिलीज़ होने वाली थी जो कि नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार, दिवाली पर पृथ्वीराज आने वाली है, जिसे डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी निर्देशित कर रहे हैं। इस फ़िल्म में मानुषी छिल्लर फीमेल लीड रोल करती नज़र आएंगी।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER