बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज का जादू हर किसी पर छाया हुआ है। यही वजह है की वो करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। बॉलीवुड में सिंगिंग के तमाम रिकॉर्ड बनाने वाली नेहा ने यूट्यूब सेंसेशन बन एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल हाल ही में हुए एक सर्वे में नेहा कक्कड़ 2019 की यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फीमेल आर्टिस्ट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आई है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया है।
https://www.instagram.com/p/B_3zP0Jju-M/?igshid=rtbe9jsnv723
आपको जानकर हैरानी होगी कि नेहा के अलावा टॉप 10 फीमेल आर्टिस्ट्स की लिस्ट में बाकी सभी हॉलीवुड आर्टिस्ट है, यानी नेहा ने बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हीरोइंस को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ को 2019 में सबसे ज्यादा 4.5 बिलियन बार यूट्यूब पर सर्च किया गया।
इसी लिस्ट में टॉप पर अमेरिकन रैपर कार्डी बी हैं, जिनको 4.8 बिलियन बार देखा गया। नेहा के बाद इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलंबियन सिंगर कारोल जी है जिनको 4.2 बिलियन बार देखा गया। इस लिस्ट में आखिरी पायदान यानी दसवें नंबर पर अमेरिकन सिंगर सेलेना गोम्ज है,
जिनको यूट्यूब पर 2.5 बिलीयन बार देखा गया।