दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड के बादशाह ‘शाहरुख खान’ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानि की ‘सलमान खान’ के बारे में। कई सालो पहले सलमान और शाहरुख का झगड़ा हो गया था। लेकिन पिछले कुछ सालो से दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त है। दोनों सुपरस्टार्स एक-दूसरे की फिल्म को प्रमोट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में ‘रणबीर कपूर’ के किरदार का हुआ खुलासा, जाने पूरी स्टार कास्ट के बारे में
सलमान और शाहरुख इंडस्ट्री में सबसे अच्छे दोस्त माने जाते हैं। पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि दोनों सुपरस्टार न केवल एक-दूसरे की फिल्मों का प्रचार करते नजर आ रहे हैं, बल्कि उनकी फिल्म में छोटे-छोटे किरदार भी निभा रहे हैं। बताते चले की इससे पहले शाहरुख खान ने सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में एक जादूगर की भूमिका निभाई थी। जिसके बाद सलमान खान को शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ के एक गाने में डांस करते हुए देखा गया। वहीं अब खबर यह है कि शाहरुख खान अपने जिगरी दोस्त सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘दबंग 3’ में नज़र आएंगे।
आखिर क्यों इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे है, ‘आमिर खान’
जी हां, खबरों की माने तो दबंग 3 में कुछ फ्लैशबैक भाग हैं जो फिल्म में रॉबिनहुड पांडे बनने से पहले सलमान खान के सफर का पता लगाएंगे। जहाँ एक रोल है एक ऐसे इंसान का है जो एक महत्वपूर्ण सीन के दौरान सलमान की मदद करता है। वहीं इस सीन के लिए फिल्म की टीम कुछ नामों के बारे में सोच रही थी, जब सलमान खान ने अपने सबसे अच्छे दोस्त शाहरुख खान को इसके चुने का फैसला किया।
इतना ही नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ के ट्रेलर पर शाहरुख ने बधाई देने के लिए एक ट्वीट भी किया। शाहरुख ने ट्वीट कर लिखा था कि क्या बात है भाई। बहुत खूब। वहीं फिल्म दबंग 3 का पहला शेड्यूल जो इंदौर में शूट किया जा रहा था, हाल ही में पूरा हो गया है।



