फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में ‘रणबीर कपूर’ के किरदार का हुआ खुलासा, जाने पूरी स्टार कास्ट के बारे में

Ranbir Kapoor Alia Bhatt - Youth Express

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है बॉलीवुड के क्यूट बॉय ‘रणबीर कपूर’ के बारे में। फिल्म ‘संजू’ के लिए इस साल बेस्ट एक्टर का अवार्ड पाने वाले रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ इन दिनों चर्चा में है और रणबीर फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ नज़र आने वाली है, उनकी लेडी लक ‘आलिया भट्ट’। वहीं हालिया रिपोर्ट में ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर की भूमिका को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है।

आखिर क्यों इकॉनमी क्लास में सफर कर रहे है, ‘आमिर खान’

‘अयान मुखर्जी’ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धीरे-धीरे रणबीर कपूर के किरदार का खुलासा हो रहा है। इस फिल्म में ‘ईशा’ के रूप में आलिया भट्ट और ‘शिव’ के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार रणबीर , फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक डीजे(डिस्को जॉकी) की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। जो अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए अपने पिता की इच्छाओं के खिलाफ अपना घर छोड़ देता है। साथ ही फिल्म रणबीर के सफर पर ध्यान केंद्रित करेगी। जिसमें वह अपने छिपे हुए सुपरपावर के बारे में विभिन्न रहस्यों को उजागर करेगा। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म में हर किरदार में कोई न कोई सुपरपावर होगी।

‘फातिमा सना शेख’ का ये हॉट फोटोशूट मचा रहा सोशल मीडिया में तूफ़ान

इसके अलावा फिल्म में कुछ ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस भी हैं। रणबीर ने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट में प्रशिक्षित किया, जिसमें कलरीपयट्टू और वर्मा कलाई शामिल हैं, इससे पहले इस फिल्म में 2017 से काम चल रहा है। इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

हमारे द्वारा दी गयी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे|

Summary
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में 'रणबीर कपूर' के किरदार का हुआ खुलासा, जाने पूरी स्टार कास्ट के बारे में
Article Name
फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में 'रणबीर कपूर' के किरदार का हुआ खुलासा, जाने पूरी स्टार कास्ट के बारे में
Description
इस फिल्म में धीरे-धीरे रणबीर कपूर के किरदार का खुलासा हो रहा है। इस फिल्म में 'ईशा' के रूप में आलिया भट्ट और 'शिव' के रूप में रणबीर कपूर नजर आएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER