इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म इंडस्ट्री में जो कलाकार बेहतरीन प्रदर्शन करते है, तो ऐसे में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए उन्हें अवार्ड्स से नवाजा जाता है। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ कलाकार ऐसे भी है जो अवार्ड फंक्शन में जाते जरूर है, लेकिन अवार्ड लेना पसंद नहीं करते। तो वही कुछ ऐसे भी है, जो किसी भी अवार्ड फंक्शन में नहीं जाते। बहरहाल ये तीन मशहूर बॉलीवुड सितारे इसी लिस्ट में शामिल है। वैसे आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों ये मशहूर सितारे अवार्ड लेना पसंद नहीं करते।
ये तीन मशहूर बॉलीवुड सितारे कभी अवार्ड नहीं लेते..
1. आमिर खान.. अब ये तो सब को मालूम ही है कि आमिर खान कभी किसी अवार्ड फंक्शन का हिस्सा नहीं बनते। दरअसल आमिर खान का मानना है कि इन अवार्ड्स फंक्शन में कलाकारों को उनकी काबिलियत के अनुसार अवार्ड नहीं दिए जाते। यही वजह है कि आमिर खान के मन में अवार्ड्स के प्रति जरा भी इज्जत नहीं है। हालांकि आमिर खान दीनानाथ मंगेशकर अवार्ड या दूसरी चेन्नई के गोलापुड़ी अवार्ड्स संस्था द्वारा अवार्ड जरूर लेते है।
2, अजय देवगन.. बता दे कि अजय देवगन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि अजय देवगन ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया है। मगर उनका मानना है कि जब बात अवार्ड शो की आती है, तब वहां अवार्ड्स खरीदे और बेचे जाते है। इसके इलावा अजय देवगन का कहना है कि टीवी चैनलों को भी केवल अपनी टीआरपी और दिखावे से ही मतलब होता है। जो उन्हें पसंद नहीं है।
3. सलमान खान.. अब यूँ तो टीवी चैनलों से अच्छे संबंध होने के कारण सलमान खान अवार्ड फंक्शन में जा कर परफॉरमेंस करते है। मगर वह कभी अवार्ड नहीं लेते। दरअसल सलमान खान का मानना है कि उनके लिए उनके फैंस ही सबसे बड़ा अवार्ड है।
तो दोस्तों ये तीन मशहूर बॉलीवुड सितारे कभी अवार्ड लेने के लिए नहीं जाते। मगर इन तीनो में से आपका फेवरेट कौन है, ये आप हमें जरूर बता सकते है।


