इस त्योहार पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’

इस त्योहार पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'
पिछले काफी समय से दर्शक सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ चर्चा में सुनायी दे रही है और फैन्स इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से आश लगाए बैठे हैं। हाल ही में सलमान और दिशा पटनी ने फिल्म की शूटिंग पूरी की है। जानकारी के अनुसार इस साल फिल्म का रिलीज हो पाना संभव नहीं हो पाया है। ऐसे में मेकर्स फिल्म राधे को अगले साल रिलीज करने का प्लान बना रहा है। ऐसा भी बताया जा रहा है यह फिल्म 2021 की ईद पर रिलीज हो सकती है।

इस दिन फिल्म हो सकती थी रिलीज

इससे पहले मेकर्स इस फिल्म को रिपब्लिक डे यानि 26 जनवरी पर रिलीज करने का मन बना रहे थे, लेकिन हाल ही में देश में कोरोना महामारी के चलते बंद चल रहे सिनेमाघरों के खुलने के बाद कम संख्या में पहुंच रहे दर्शकों को देखते हुए इस प्लान कैंसिल कर दिया गया है।

हर साल ईद पर रिलीज होती है सलमान की फिल्म

मेकर्स ने यह अनुमान लगाया कि अगर यह बड़े बजट की फिल्म वर्तमान स्थिति में अगर रिलीज होती है तो इसका बिजनेस महज 120 करोड़ रूपये के आस-पास ही सिमट कर रह जाएगा। ऐसे में मेकर्स ने इस बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म को अगले साल यानि 12 मई को रिलीज करने का प्लान बनाया है। वैसे यह परंपरा रही है कि सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म से फैन्स को हर साल ईदी देते हैं।

इस कारण टल गई फिल्म की डेट

वहीं, फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में सलमान खान ने एक्शन सीक्वेंस को बेहतर बनाने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग ली है। सलमान खान की यह फिल्म इस साल ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन देश में कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट को आगे के लिए टालना पड़ा था। इसके अलावा सलमान खान अपनी एक और फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की भी शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

Summary
इस त्योहार पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'
Article Name
इस त्योहार पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई'
Description
पिछले काफी समय से दर्शक सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' चर्चा में सुनायी दे रही है और फैन्स इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से आश लगाए बैठे हैं।
Author
Publisher Name
youth express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER