दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, हरियाणा से निकल कर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली ‘मानुषी छिल्लर’ के बारे में| मानुषी ने साल 2017 में मिस वर्ल्ड जैसी बड़ी प्रतियोगिता जीती और पूरी दुनियां में भारत का नाम रोशन किया| फिलहाल हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर के फैन्स पूरी दुनिया में मौजूद हैं|
सुपर सेक्सी ‘अन्वेशी जैन’ की हॉट फोटोज बना रही, फैंस को दीवाना
जब से मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती है, तब ही से उनके फैन्स उनके बॉलीवुड में एंट्री करने का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| आगे की खबर उनके फैन्स के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है| दरअसल बॉलीवुड के गलियारो में ये खबर तेज़ी से फ़ैल रही है की मानुषी ‘पृथ्वीराज चौहान’ बायोपिक में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करती नजर आएंगी|
‘अनन्या पांडे’ ने ‘टाइगर श्रॉफ’ को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, वहां मौजूद सारे लोग शर्मा गए
बताते चले की इससे पहले भारत की ओर से मिस वर्ल्ड का कॉन्टेस्ट जीत कर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस ‘ऐश्वर्या राय बच्चन’ और ‘प्रियंका चोपड़ा’ ने न सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में बल्कि हॉलीवुड तक में अपना नाम किया है| अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होंने हॉलीवुड के लोगो का भी दिल जीता है, जो लगातार जारी है| अब कुछ इस तरह की उम्मीद मानुषी से भी की जा रही है|
एक अंग्रेजी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मानुषी छिल्लर, पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक में अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी| यह फिल्म ‘यश राज फिल्म्स’ के बैनर तले बनाई जाएगी| रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि इस बात का ऑफिसियल अनाउंसमेंट जल्द ही किया जाएगा| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानुषी फिल्म में किसी तरह की कोई कमी नहीं रखना चाहती, जिसके लिए वो इन दिनों एक्टिंग की क्लास ले रही हैं|




