बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान यानी सलमान खान की कोई फिल्म आ रही हो और इस फिल्म का दर्शकों को इंतजार ना हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। दर्शकों के इंतजार को थोड़ा आसान करने के लिए अभिनेता सलमान खान की आने वाले फिल्म भारत का एक मोशन पिक्चर रिलीज किया गया है जिसमें अभिनेता सलमान खान के द्वारा अपनाए गए भारत फिल्म में उनके किरदारों को दर्शाया गया है।
निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म “भारत” ने हाल ही में एक मोशन पोस्ट रिलीज किया है जिसमें अभिनेता सलमान खान का 5 अलग-अलग किरदार दिखाया गया है। पहले किरदार 1964 का है जिसमें अभिनेता सलमान खान जवानी का किरदार निभाया है जिसमें वह बिल्कुल जवान और हैंडसम लग रहे हैं। दूसरे किरदार 1970 में, सलमान खान की उम्र लगभग 25 से 35 साल तक की होगी और इस किरदार में अभिनेता सलमान खान थोड़े परिपक्व नजर आ रहे हैं। तो वहीं तीसरे किरदार 1985 में अभिनेता सलमान खान की उम्र लगभग 35 से 45 के बीच में होगी और इस किरदार में सलमान खान नेवी की यूनिफॉर्म में है और देश प्रेम की भावना उनके अंदर साफ दिखाई दे रही हैं। वहीं चौथे किरदार 1990 में अभिनेता सलमान खान बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं और उनकी उम्र लगभग 45 से 55 साल होगी। वहीं पांचवें और आखिरी किरदार 2010 में अभिनेता सलमान खान की उम्र लगभग 60 साल होगी और वह एकदम बूढ़े लग रहे, लेकिन सलमान खान के ऊपर बुढ़ापा भी जच रहा है।
आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर निर्देशक अली अब्बास जफर किसी भी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहते हैं और फिल्म के प्रमोशन को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ फोटो या कोई ऐसी बात जरूर करते हैं जिससे फिल्म का प्रमोशन होता रहे। बता दें कि जब से इस फिल्म की चर्चा शुरू हुई है तब से ही इस फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर अपलोड किया जाता है जिसमें भाईजान अभिनेता सलमान खान जरूर नजर आते हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ का भी किरदार बड़ा ही धमाकेदार होने वाला है और उनके किरदार को भी लेकर फैंस के बीच में अभी से चर्चा शुरू हैं। अभिनेता सलमान खान की फिल्म भारत का ट्रेलर 24 अप्रैल को रिलीज होने वाला है और फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।