तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद कुछ इस तरह अजय देवगन ने दी सफाई

अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड के काफी सधे हुए एक्टर माने जाते हैं। अजय देवगन का काम उनके अनुभव और उनके अभिनय के शानदार सम्मिश्रण को दिखाता है। अजय देवगन बॉलीवुड के एक्टरों में गिने जाते हैं जिनकी बॉलीवुड में काफी इज्जत है और बॉलीवुड में उनका काफी दबदबा भी है। मगर हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर दिखावा करने का आरोप लगाया। तनुश्री दत्ता ही नहीं बल्कि कंगना की बहन रंगोली ने भी कई लगातार ट्विट्स करके अजय देवगन पर झूठा और दिखावे वाला इंसान बनने का आरोप लगाया। आज हम आपको बताएंगे अजय देवगन जो कि बॉलीवुड के बहुत ही अच्छे इंसान माने जाते हैं उन पर इस तरह के आरोप क्यों लग रहे हैं।

दरअसल कुछ समय में पहले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आलोक नाथ पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय बॉलीवुड में मी टू अभियान चल रहा था। जिसके तहत कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए शोषण में कई अभिनेताओं के नाम का खुलासा किया था। जिसमें बॉलीवुड के संस्कारी पिताजी आलोक नाथ का नाम भी सामने आया था। अजय ने हाल ही में आलोक नाथ के साथ फिल्म दे दे प्यार दे में काम किया है। जिसके बाद अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अजय देवगन पर यह आरोप लगाया। अजय  ने भी अपनी तरफ से इस आरोपों का जवाब दिया है।

अजय देवगन ने एक आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल सितंबर में पूरी हो चुकी थी। फिल्म को अक्टूबर में रिलीज होना था। अगस्त में आलोक नाथ जी के साथ शूटिंग खत्म हो चुकी थी। आलोक नाथ पर आरोप फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद लगे। ऐसे में कुल मिलाकर दस एक्टरों के साथ अलग-अलग जगह पर फिल्म सूट की गई। आरोप लगने के बाद आलोक नाथ के बगैर सभी एक्टरों को वापस बुलाकर शूटिंग करना बेवकूफी थी। ऐसे में निर्माता को काफी पैसों का नुकसान होता।

इसलिए आरोप लगने से पहले की बातों को लेकर अजय को झूठा और दिखावे वाला इंसान बताया जाना बिल्कुल उचित नहीं लगता है।

Summary
तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद कुछ इस तरह अजय देवगन ने दी सफाई कुछ इस तरह अजय देवगन ने दी सफाई
Article Name
तनुश्री दत्ता के आरोपों के बाद कुछ इस तरह अजय देवगन ने दी सफाई कुछ इस तरह अजय देवगन ने दी सफाई
Description
अजय देवगन पर झूठा और दिखावे वाला इंसान बनने का आरोप लगाया। आज हम आपको बताएंगे अजय देवगन जो कि बॉलीवुड के बहुत ही अच्छे इंसान माने जाते हैं उन पर इस तरह के आरोप क्यों लग रहे हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER