“सेक्रेड गेम्स” की कुकु के नाम से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत ने भाईजान दबंग खान सलमान खान के बारे में एक ऐसा राज खोला जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां, अभिनेत्री कुब्रा सैत सलमान खान के साथ एक फिल्म में नजर आ चुकी हैं। लेकिन उन्हें इस फिल्म में ज्यादा जाना नहीं गया और पहचाना नहीं गया। एक इंटरव्यू के दौरान कुब्रा सैत ने बताया कि उन्हें सलमान खान की फिल्म में काम कैसे मिला…
अभिनेत्री कुब्रा सैत को बॉलीवुड में पहचान ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के जरिए मिली। उन्होंने इस वेब सीरीज में कुकु का दमदार किरदार निभाया था। उनके इस अभिनय से उन्हें अपनी एक अलग पहचान मिली और उन्हें बॉलीवुड में एक नाम मिल गया। अभिनेत्री कुब्रा सैत ने बॉलीवुड में कदम रखने के लिए बहुत मेहनत की लेकिन उनके सलमान की फिल्म “रेडी” में बड़ी आसानी से काम मिल गया था। यही किस्सा उन्होंने एक इंटरव्यू में शेयर किया। आपको बता दें कि अभिनेत्री कुब्रा सैत ने नौकरानी के किरदार निभाया था रेडी फिल्म में। कुब्रा सैत ने कहा कि ” मैं सलमान खान और आसिन की फिल्म ‘रेडी’ में नौकरानी के रोल के लिए ऑडीशन देने गई थीं। मुझे रोल उन्हें बिना किसी ऑडीशन के ही मिल गया था।
मेरे पास एक्टिंग का कोई खास अनुभव नहीं था और मैंने माइक्रोसॉफ्ट में बेहतरीन जॉब छोड़कर बॉलीवुड की चकाचौंध लेकिन चैलेंजिंग इंडस्ट्री में किस्मत आजमाना चाहती थीं।मुंबई में आने के बाद मुझे अनीस बज्मी की फिल्म के बारे में पता चला। ये फिल्म सलमान की ‘रेडी’ ही थी। मैं बज्मी के ऑफिस पहुंच गईं, क्योंकि ये एक नौकरानी का रोल था इसलिए मैं वहां सलवार कमीज पहन कर गई थी। मुझे याद है मैंने 5 घंटे इंतजार किया था. मुझे कहा गया कि ये एक आकर्षक नौकरानी का रोल है और मुझे शॉर्ट ड्रेस पहनने को बोला गया। जब शॉर्ट ड्रेस पहन कर आईं तो बज्मी ने मुझे देखकर कहा कि ये अच्छा है… और बस यूं ही मुझे सलमान की फिल्म में ये रोल मिल गया। कुब्रा ने आगे बताया कि “मुझे कई लोगों ने कहा कि ऐसे छोटे-मोटे किरदार के साथ शुरुआत नहीं करनी चाहिए लेकिन मैं आज अपने फैसलों पर गर्व करती हूं। मैं कभी उन फिल्मों के बारे में नहीं सोचती जिनमें मुझे रोल नहीं मिला, मैं केवल उन्ही फिल्मों पर फोकस करती हूं जो मेरे हाथ में हैं।
बता दें कि कुब्रा ने अभिनेता सलमान खान के साथ कुब्रा सैत ने फिल्म “सुल्तान” में भी काम किया है। कुब्रा सैत ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया था। उनका नाम कुकू था। और वह बतौर मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। उनके इस किरदार को दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया था।
