अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। यह खबरें अफवाह ही सही लेकिन यह खबर मीडिया में आ रही थी कि अर्जुन और मलाइका 18 अप्रैल को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी के पवित्र बंधन में बंध सकते हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा के पूर्व पत्नी अरबाज खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी और अरबाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
https://www.instagram.com/lnstabollywoodfc/p/Bvj_HfKhW0E/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=ueh6thkxugms
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर की शादी की खबरों के बारे में जब मलाइका के एक्स हसबैंड अभिनेता अरबाज खान से पूछा गया तो उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मीडिया को न जाने कहां से ऐसी खबरें मिलती है कि अगर दो कपल एक साथ हैं तो उनकी जल्द ही शादी हो सकती है उन्हें यह सब खबर कौन देता है। जिसको जो सोचना है जो कहना है वह कह सकता है हम स्टार्स हैं और हमारे बारे में कोई कुछ भी सोच सचता है हमें उसकी परवाह नहीं”। वहीं दूसरी तरफ एक और वीडियो सोशल मीडिया पर बड़े तेजी से वायरल हो रहा है जहां पर उन्होंने मीडिया को बड़े स्मार्ट ली इग्नोर करते हुए हंसते हंसते अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरों के सवाल को टाल दिया।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने खोला अपनी सक्सेसफुल शादी का राज़…
https://www.instagram.com/lnstabollywoodfc/p/Bvmj33OAmoV/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=pge5q34w4vfd
आपको बता दें कि अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन, किसी को यह खबर नहीं मिली कि यह दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। पहली बार इन दोनों को एक साथ एक फैशन शो में देखा गया था जहां दोनों एक दूसरे के बगल बैठे थे और यह वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद से यह खबरें सच्चाई की ओर बढ़ने लगी।
हम आपके है कौन फिल्म के यह तीन खास कलाकार अब नहीं रहे इस दुनिया में
फिर धीरे धीरे इन दोनों को कई ऐसे इवेंट्स में देखा गया जहां पर इन लोग एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आए। बहुत तो अब यह है कि दोनों खुलेआम एक दूसरे को एक्सेप्ट करते हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़कर मीडिया के सामने आते हैं। वही अर्जुन कपूर ने एक चैट शो के दौरान कहा कि “हां मैं रिलेशनशिप में हूं।” और इसके बाद ही मलाइका और अर्जुन की शादी की खबरें तेजी से आग पकड़ने लगी है। अभी तक इन खबरों पर किसी भी तरह की पुष्टि नहीं हुई है गौरतलब है कि दोनों के परिवार वाली भी इन दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं और शादी के बंधन में बांधना चाहते हैं।