रूबीना दिलैक को मिला खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एंट्री का ऑफर

रूबीना दिलैक को मिला खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एंट्री का ऑफर

इस बार के बिग बॉस सीजन में करीब-करीब एंटरटेनमेंट सभी दर्शकों में देखने को मिला। इसके साथ शो में जमकर रोमांस और लड़ाई-झगड़ा भी हुआ। वहींं, शो के फिनाले में तो कई नाम ट्रॉफी जीतने की रेस में शामिल थे, लेकिन आखिरी इसका खिताब रूबीना दिलैक ने जीता। वैसे तो बिग बॉस का शो तो खत्म हो चुका है, लेकिन उसके कंटेस्टेंट्स अभी भी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।

खास बात

वहीं, अभी कुछ दिन पहले यह जानकारी मिल रही थी कि रुबीना अपने पति अभिनव के साथ रोहित शेट्टी के रियालिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ के अगले सीजन में नजर आएंगी, लेकिन इस पर उन्होंने एक बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद रुबीना को रोहित शेट्टी के स्टंट आधारित शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 11वें सीजन में एंट्री का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया।

इस कारण लिया ब्रेक

आपको बता दें कि हाल ही में वो बिग बॉस के घर से बाहर आईं है, इस कारण के चलते उन्होंने ब्रेक लेने का प्लान बनाया है। वहीं, उनके पति अभिनव शुक्ला से भी मेकर्स ने संपर्क किया है, लेकिन अभी तक ये पक्का नहीं हो पाया कि वो इसमें हिस्सा लेंगे या नहीं।

लगातार मिल रहा है काम के लिए ऑफर

वहीं, रुबीना ने जब से बिग बॉस का खिताब जीता है, तब से उनको लगातार काम के ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘मरजानिया’ रिलीज हुआ, जो सिंगर नेहा कक्कड़ का था। वहीं, इसमें रुबीना अपने पति के साथ नजर आईं है। अब उनको अपने दूसरे म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का इंतजार बेसब्री से है, जो पारस छाबड़ा का है।
फैंश के हाथ लगी निराशा
वैसै तो पिछले सप्ताह यह खबर आई थी कि रूबीना दिलैक टेलीवीजन के जाने-माने टीवी शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में दोबारा वापसी कर रही हैं। उन्होंने लाल ड्रेस में मेकअप करते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसके बाद से उनके फैन्स को लगा कि वो जल्द ही शो में नजर आएंगी। हालांकि, बाद में उसका प्रोमो भी आ गया था। आपको बता दे कि रुबीना इस सीरियल में सौम्या का किरदार निभा रही थीं, लेकिन फिर बीच में ब्रेक लग गया।
Summary
रूबीना दिलैक को मिला खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एंट्री का ऑफर
Article Name
रूबीना दिलैक को मिला खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में एंट्री का ऑफर
Description
इस बार के बिग बॉस सीजन में करीब-करीब एंटरटेनमेंट सभी दर्शकों में देखने को मिला। इसके साथ शो में जमकर रोमांस और लड़ाई-झगड़ा भी हुआ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER