आज के समय में हर आदमी की जिंदगी एकदम दौड़ती-भागती सी हो गई है। तो ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि वो थोड़ा समय कुछ सुकून से बिता सकें। लेकिन ऐसे में वह काम के बोझ की वजह से स्वंय के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। वहीं, अगर वह समय निकाल भी लेते है तो इस चीज को लेकर परेशान रहते हैं कि वो कौन सी जगह हो सकती है, जहां वो सुकून के पल आराम से बिता सके। तो आइये जानते है ऐसी जगह के बारे में।
यहां ले सकते है ट्री हाउस का मजा
हिमाचल प्रदेश घूमने-फिरने के लिहाज से काफी सही जगह मानी जाती है। तो ऐसे में अगर आप ट्री हाउस का आनंद लेना चाहते है, तो फिर आप एक बार जरूर हिमाचल प्रदेश का रुख कर सकते हैं। यहां आपको कसोल के पास कई ट्री हाउस देखने को मिलेंगे। जो जमीन से करीब 50 से 60 फीट ऊपर बसे हुए हैं। यहां तो रूकने का अनुभव एक अलग अहसास कराता है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग इस पल का लुत्फ उठाने के लिए यहां आते हैं।
केरल का वायनाड
यहाँ की खूबसूरती के तो कोई जवाब ही नहीं है। यहां आप वायनाड में स्थित ट्री हाउस में रूक सकते हैं और अपनी यादों में इन्हें जोड़ सकते हैं। इन ट्री हाउस को स्थानीय स्तर पर यहां के स्वदेशी आदिवासी लोगों के द्वारा इसे बनाया गया है। इन ट्री हाउस से प्रकृति के अद्भुत नजारों का लुत्फ उठाया जा सकता है। जो लोग भी वायनाड घूमने के लिए आते हैं, वो एक बार ट्री हाउस जरूर घूमने आते है।
केरल के ही मुन्नार भी ट्री हाउस का एक अलग अनुभव कराता है। ये ट्री हाउस पश्चिमी घाट के हरे-भरे और घने जंगलों का अद्भुत नजारा का दर्शन कराते है। सुकून के पल बिताने के लिए यह एक सही जगह मानी जाती है। शहर की भीड़-भाड़ से दूर आप यहां सुकून के पल आराम से गुजार सकते हैं। ये जंगल बेहद बड़े और घने है और ये जगह करीब 10 एकड़ एरिया में बसी हुई है।




