रेलवे सुरक्षा बल ने आरपीएफ एसआई परीक्षा २०१८-१९ के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे। वे रेलवे सुरक्षा बल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने आरपीएफ एसआई लिखित परीक्षा परिणाम २०१८-१९ को देखें।
उम्मीदवारों, जो उप-निरीक्षक (एसआई) ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, ग्रुप-सी, ग्रुप-डी लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, और परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, उनको आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध स्कोर की जांच करने की सलाह दी जाती है। आरपीएफ एसआई रिजल्ट-२०१८-१९ को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें। अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड को देखें।
आर पी एफ एस आई परिणाम २०१८-१९ ऑनलाइन रिजल्ट इस तरह देखें।
आरपीएफ एसआई रिजल्ट २०१८-१९ को डाउनलोड करने के सरल उपाय इस प्रकार हैं।
उम्मीदवार सबसे पहले रेलवे सुरक्षा बल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
आर पी एफ एस आई परीक्षा परिणाम २०१८-१९ के लिंक पर क्लिक करें।
डाउनलोड निर्देशों को पढ़ें।
पूछी गई जानकारी दर्ज करें।
सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब आरपीएफ एसआई परीक्षा परिणाम २०१८-१९ को डाउनलोड करें।
और एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
नोटः सफल उम्मीदवारों को फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट या पीएमटी / पीईटी के लिए उपस्थित होना होगा।